महराजगंज के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाने का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

KVS School In Maharajganj Latest News Hindi Uttar Pradesh: जनपद के बच्चों का केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने का सपना अब हकीकत बनने जा रहा है। जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रयासों के फलस्वरूप शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षाएं चलनी शुरू हो जाएंगी। इस संदर्भ में केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा जारी आदेश के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 01 से 05 तक की संचालित की जाएंगी। प्रथम सत्र के उपरांत प्रत्येक कक्षा का एक-एक सेक्शन संचालित होगा, इसके उपरांत मान्यता व अनुमोदन के उपरांत कक्षाओं में वृद्धि की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा समस्त तैयारी पूरी की जा चुकी है। इसके लिए राजकीय बालिका विद्यालय महराजगंज में वैकल्पिक भवन कक्ष को अधिग्रहित करते हुए आवश्यक कार्य कराए जा चुके हैं।

pankaj chaudhary kvs

केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई होगी। इसके लिए 05 जून 2025 से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। महराजगंज में केंद्रीय विद्यालय खोलने की कवायद करीब एक दशक से चल रही थी। इसके लिए धनेवा धनेई में आवश्यक जमीन का आवंटन केंद्रीय विद्यालय हेतु किया जा चुका है। केंद्रीय विद्यालय की प्रशासनिक टीम समेत जिलाधिकारियों ने समय-समय पर मौका मुआयना किया। लेकिन विद्यालय निर्माण की कवायद अबतक परवान नहीं चढ़ सकी थी। लेकिन इस बार जिला प्रशासन द्वारा सारी तैयारियां कर ली गई थीं। केंद्रीय विद्यालय भवन का निर्माण पूरा न होने के बावजूद जिला प्रशासन ने केंद्रीय विद्यालय संचालित कराने की वैकल्पिक व्यस्था को सुनिश्चित कराया था। इसके लिए राजकीय बालिका विद्यालय धनेवा धनेई में सात कक्षों को अधिग्रहित किया गया है। इन्हीं कक्षों में केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। कक्षाओं के संचालन के लिए शिक्षकों के साथ ही डेस्क, बेंच, कुर्सी,मेज, आलमारी आदि संसाधन की व्यवस्था भी कर ली गई है।

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नव सृजित केन्द्रीय वि‌द्यालय में कक्षा 01 से कक्षा 05 तक प्रवेश हेतु ऑफलाइन पंजीकरण द 05/06/2025 (बृहस्पतिवार) से दिनांक 19/06/2025 (बृहस्पतिवार) तक प्रत्येक कार्यदिवस में प्रातः 09.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक किया जा सकता है। पंजीयन फार्म प्राप्त करने तथा पूर्णरूप से भरे हुए पंजीयन फार्म, सभी आवश्यक दस्तावेजों/ प्रमाण-पत्र के साथ जमा करने हेतु उपरोक्त तिथि एवं निर्धारित समय पर राजकीय बालिका इंटर कालेज, महराजगंज के परिसर में स्थित केन्द्रीय वि‌द्यालय के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। पंजीयन फार्म पी०एम०श्री के०वि० एएफएस गोरखपुर के वेबसाइट एचटीटीपीएस://गोरखपुर.केवीएस.एसी.इन पर भी उपलब्ध होगा।
कक्षा 01 में प्रवेश के लिए दिनांक 31-03-2025 तक न्यूनतम आयु 06 वर्ष व अधिकतम आयु 08 वर्ष, कक्षा 02 के लिए 07 वर्ष व 09 वर्ष, कक्षा 03 के लिए 08 वर्ष व 10 वर्ष, कक्षा 04 व 05 के लिए 09 वर्ष व 11 वर्ष होगा। कक्षाओं में सीटों का आरक्षण केंद्रीय विद्यालय संगठन के प्रवेश दिशानिर्देशों 2025-26 के अनुसार किया जाएगा। प्रवेश संबंधी विवरण वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in/en/admission/के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।

पंजीयन के समय पंजीयन फार्म के साथ जमा किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों की सूची विद्यालय के कार्यालय से प्राप्त / नोट की जा सकती है। पंजीयन फॉर्म में यदि कोई गलत/भ्रामक जानकारी दी जाती है तो में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा। पंजीकरण मात्र से ही प्रवेश का अधिकार प्राप्त नहीं होगा।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा, "यह सिर्फ एक विद्यालय नहीं, बल्कि महराजगंज की शिक्षा व्यवस्था के लिए एक मील का पत्थर है। हमारा उद्देश्य है कि जिले को शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना में राष्ट्रीय मानकों तक पहुंचाया जाए। मैं आश्वस्त करता हूं कि आने वाले समय में भी जिले को केंद्रीय योजनाओं से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास करता रहूंगा।"यह कदम न केवल जिले के शैक्षणिक परिदृश्य को बेहतर बनाएगा, बल्कि ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में भी बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा का अवसर देगा।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि जनपद में केंद्रीय विद्यालय का शुरू होना महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि है। सारी तैयारी पूरी हो गई है। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा केंद्रीय विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु सभी आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाएगा।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+