Independence Day:जब सैकड़ों मोटरसाइकिलों पर हाथों में तिरंगा लिए DM के नेतृत्व में निकली यात्रा,देखें तस्वीरें

आज जनपद में स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण किया गया।

Maharajganj News: आज जनपद में स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण किया गया।

कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा ध्वजारोहण किया गया और उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों ने राष्ट्रगान भी गाया। इसके उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए सभी को 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई प्रेषित की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता एक अमूल्य धरोहर है। जबतक यह प्राप्त होती है, तबतक इसकी कीमत का अंदाजा लोग नही लगा पाते हैं। लेकिन इसके छिन जाने पर इससे महत्वपूर्ण कुछ भी नही लगता। उन्होंने इस दौरान तानाशाही वाले देशों में स्वतंत्रता की हालत की चर्चा करते हुए कहा कि आज भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में हमें अपनी बात कहने और अपना विरोध जताने का पूरा अधिकार है। लेकिन उत्तर कोरिया जैसे कई देशों में ऐसा सोचा भी नही जा सकता।

mrj

उन्होंने कहा कि इस अधिकार को बनाए रखने के लिए जरूरी है कि हम दूसरों के अधिकारों का भी ख्याल रखें। एक लोक सेवक के रूप में हमे यह प्रयास करना चाहिए कि जो लोग भी हमारे पास आते हैं, हम अपनी ओर से पूरा प्रयास करें कि उनके अधिकारों की रक्षा हो। यानी जो सही है उसे हम करें और ऐसा करते हुए किसी प्रकार का अहम न रखें। आगे उन्होंने कहा कि इस आजादी के लिए हमारे देश के महापुरूषों ने अनेक बलिदान किए। इसलिए एक नागरिक के रूप में भी हमे उनसे जुड़े स्मारकों, मूर्तियों आदि के संरक्षण का प्रयास करना चाहिए। उनकी कहानियां अगली पीढ़ियों को बतानी चाहिए, ताकि हम स्वतंत्रता आंदोलन की धरोहर को आगे ले जाने के साथ हम अपनी पीढ़ी में भी उच्च नैतिक मूल्यों का विकास कर सकें। इससे हम आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा दे सकेंगे।

maharajganj
अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों अनेक बलिदान दिया, ताकि उनकी आने वाली पीढ़ियां आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्वतंत्रता को महसूस कर सकें। आज आजादी के बाद के एक लंबे कालखंड में हम राजनीतिक के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक स्वतंत्रता की ओर काफी हद तक बढ़ चुके हैं और आशा है कि आने वाले समय में हम इस सपने को पूरा कर लेंगे। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि इस सपने की प्राप्ति में हम अपना योगदान देते हुए लोगों के जीवन के आसान बनाने का प्रयास करना चाहिए। ताकि हम अपने पूर्वजों के सपने को पूरा कर सकें।

78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों में राष्ट्रीय एकता व अखंडता का संदेश देने हेतु जिलाधिकारी अनुनय झा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
यात्रा कलेक्ट्रेट से शुरू होकर महिला अस्पताल, उद्योग चौराहा, सक्सेना चौक, मऊ पाकड़ चौराहा होते हुए पुलिस लाइन तक गई और पुनः उसी मार्ग से वापस लौटते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त हुई।
यात्रा में जिलाधिकारी श्री अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, एसएसबी 22वीं वाहिनी के सेकंड इन कमांड सुशांत पारिकर, एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा, एएसपी आतिश कुमार सिंह, एसडीएम सदर रमेश कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी, एसएसबी/पुलिस/होमगार्ड/पीआरडी के जवान, मीडिया कर्मी सहित बड़ी संख्या में आमजन ने प्रतिभाग किया।

mrj

Independence Day 2024: Gorakhpur MMMUT में धूमधाम से मना आजादी का जश्न, देखें तस्वीरें
500 से अधिक मोटरसाइकिलों पर हाथों में तिरंगा लिए हुए हुए रैली से सड़क पर दृश्य तिरंगामय हो गया था। डीजे पर बजते देशभक्ति गीत सुनकर लोग देशभक्ति की भावना से रोमांचित हो रहे थे। जिलाधिकारी ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्य सहित राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देना था।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय सद्भावना का संदेश देना था। यात्रा में लोगों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
मुख्य विकास अधिकारी श्री अनुराज जैन ने कहा यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्र को मजबूत करने आवाह्न किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+