Mahrajganj News : राशनकार्ड धारकों को इस तिथि से किया जाएगा खाद्यान्न वितरण,देखें पूरी डिटेल
महराजगंज जिले में सभी पात्र कार्डधारकों को 6 जनवरी से नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। यह वितरण 16 जनवरी तक होगा।

Mahrajganj News: महराजगंज जिले के सभी राशनकार्ड धारकों के लिए जरुरी खबर है। राशनकार्ड धारकों को 6 जनवरी से 16 जनवरी तक नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। सभी पात्र व्यक्ति इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने राशनकार्डधारकों से अपील की है कि वे उचित दर विक्रेता को अपेक्षित सहयोग प्रदान कर कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए नियमानुसार आवश्यक वस्तुयें प्राप्त करने का कष्ट करें।
जिला पूर्ति अधिकारी महराजगंज ए पी सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत आच्छादित अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को माह नवम्बर, 2022 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का वितरण 6 जनवरी से 16 जनवरी तक नि:शुल्क किया जाएगा। महराजगंज के समस्त राशनकार्डधारक इन निर्धारित तिथियों में अपना राशन ले सकते हैं। प्रत्येक अंत्योदय कार्ड धारक को 14 किग्रा0 गेहूँ प्रति राशनकार्ड और 21 किग्रा० चावल प्रति राशनकार्ड निःशुल्क वितरित किया जाएगा। इसी प्रकार पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को 02 किग्रा0 गेहूँ प्रति यूनिट और 03 किग्रा0 चावल प्रति यूनिट निः शुल्क वितरित किया जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा है कि उक्त वितरण दिवसों में उचित दर की दुकानों पर खाद्यान्न वितरण का कार्य प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक सुनिश्चित किया जायेगा। उचित दर विक्रेताओं द्वारा वितरण के दौरान कोविड प्रोटोकाल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। मोबाईलओटीपी के माध्यम से वितरण की अन्तिम तिथि 16 जनवरी रहेगी।
नि:शुल्क राशन योजना
सरकार ने नि:शुल्क राशन योजना को दिसम्बर 2023 तक बढ़ा दिया है। अब साल भर कार्डधारकों को राशन नि:शुल्क मुहैया कराया जाएगा। केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नि:शुल्क राशन वितरित किए जाने की तैयारी शुरु हो गयी है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications