Maharajganj News: महराजगंज के इस विद्यालय में हो रहा छात्राओं का निःशुल्क प्रवेश, यहां मिल रहा फॉर्म

Mahrajganj Latest News Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। समाज कल्याण विभाग द्वारा बाबू जगजीवन राम बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं का निःशुल्ल प्रवेश लिया जा रहा है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा निर्मित बाबू जगजीवन राम (बालिका) छात्रावास नौतनवां जो राजकीय बालिका इण्टर कालेज नौतनवां महराजगंज के परिसर में स्थित है, जिसमें शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में छात्राओं की निःशुल्क प्रवेश हेतु आवेदन पत्र कार्यालय-जिला समाज कल्याण अधिकारी महराजगंज अथवा राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय (जनजाति) नौतनवां से प्राप्त किया जा सकता है।

maharajganj

उन्होंने बताया कि जनपद में किसी भी संस्थान में अध्ययनरत छात्रा या उनके अभिभावक के द्वारा आवेदन प्राप्त कर निशुल्क छात्रावास में रहकर पठन-पाठन कर सकती है। यह निःशुल्क बालिका छात्रावास है। उपरोक्त के सम्बन्ध में अधिक जानकारी हेतु कार्यालय-जिला समाज कल्याण अधिकारी महराजगंज से किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।

यह योजना आर्थिक रूप से अक्षम पृष्ठभूमि के बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा प्रदान करेगी। शिक्षा व्यक्ति के जीवन को आकार देने का सबसे महत्वपूर्ण साधन है। अगर कोई छात्र अच्छी तरह से शिक्षित है तो वह किसी भी राज्य में रोजगार पा सकता है। शिक्षित युवा अपने राज्य के विकास में योगदान दे सकते हैं। इसके लिए सरकारी योजना का भी लाभ ले सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+