Indo-Nepal Border: डेढ़ करोंड़ से अधिक कीमत की हेरोइन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
महराजगंज जिले के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली के समीप पुुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने चार तस्करों को मादक पदार्थ हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में हेरोइन की कीमत 1.65 करोंड़ है।मादक पदार्थ हेरोइ
महराजगंज,20सितंबर: महराजगंज जिले के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली के समीप पुुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने चार तस्करों को मादक पदार्थ हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में हेरोइन की कीमत 1.65 करोंड़ है।मादक पदार्थ हेरोइन की बड़ी डील सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित श्यामकाट गांव में हो रही थी।संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक सोनौली महेंद्र यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि मादक पदार्थ हेरोइन के लिए एक बड़ी डील होने वाली है।यह डील श्यामकट गांव में होने वाली है।इसमें एसएसबी का सहयोग लेते हुए हमने उक्त स्थान पर घेराबंदी की।जिसमें चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए चारों आरोपी मादक पदार्थ के कारोबारी हैं। इनके पास से कुल 165 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुआ है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ 65 लाख रुपए आंकी गई है।
सीओ नौतनवां अनुज कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए चारों मादक पदार्थ के कारोबारियों के नाम पाथर गुप्ता, फिरोज खान, दिनेश लोधी, जलील खान बताए गए हैं। हेरोइन की बड़ी खेप के साथ इनको गिरफ्तार किया गया है।संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए सभी को जेल भेज दिया गया है।
Gorakhpur: दो हजार छात्रों के भविष्य के लिए सांसद रवि किशन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की यह मांग
भारत नेपाल सीमा पर लगातार हो रही तस्करी
भारत -नेपाल सीमा पर लगातार तस्करी का क्रम बना हुआ है।इस सीमा से कभी डीजल-पेट्रोल, कभी खाद तो कभी मादक पदार्थों की बड़े पैमाने पर तस्करी की जाती है।पुलिस व प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी तस्कर इन कामों को अंजाम दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications