Mahrajganj News: दो बाइकों की भिड़ंत में चार की मौत,एक घायल
महराजगंज में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी। सोमवार देर रात जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव में दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गयी। सभी युवक दीपावली पर अपने घर लौट रहे थे। एक युवक गंभीर रुप से
Road Accident in Mahrajganj: महराजगंज में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी। सोमवार देर रात जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव में दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गयी। सभी युवक दीपावली पर अपने घर लौट रहे थे। एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। जिसका गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक,श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नटवा जंगल निवासी अजीत (15) पुत्र राजकुमार, सन्नी यादव (15) पुत्र उमाशंकर यादव, सुंदरम (19) पुत्र दयाशंकर सोमवार की रात एक बाइक पर सवार गोरखपुर के भटहट से अपने घर के लिए वापस आ रहे थे। इसी दौरान गोरखपुर जनपद के पिपराइच थाना क्षेत्र के समदार निवासी दो युवक आनन्द (26) पुत्र विजय बहादुर व अन्नू गौड़ (25) सदानंद एक बाइक पर सवार होकर पनियरा से अपने घर समदार लौट रहे थे।
तेज रफ्तार में दोनों बाइक भटहट-बभनौली मार्ग पर बरगदवा चौराहे के पास टकरा गयी। इस घटना में स्थल पर ही आनंद,अन्नू और अजीत की मौत हो गयी। जबकि एक अन्य युवक सन्नी की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी।
प्रभारी निरीक्षक श्यामदेउरवा आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों बाइक जिस तरह से क्षतिग्रस्त हुईं है उसको देखने से यही लगता है कि रफ्तार बहुत अधिक थी। चार लोगों की मौत हुई है जबकि एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications