PM Fasal Bima Yojana: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए इस तिथि तक कर सकते हैं आवेदन, देखें पूरी डिटेल

PM Fasal Bima Yojana News Mahrajganj: किसानों के हित में चलाई जा रही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाने के लिए सरकार ने पात्रों को आवेदन के लिए आमंत्रित किया है। इसके तहत बीमा कराने की अन्तिम तिथि को बढ़ाकर 10 अगस्त कर दिया गया है।

महराजगंज के जिला कृषि अधिकारी, वीेरेन्द्र कुमार ने बताया कि भारत सरकार द्वारा खरीफ, 2023 मौसम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अन्तर्गत बीमा कराने की अन्तिम तिथि को बढ़ाकर 10 अगस्त कर दिया गया है। किसान गैर ऋणी कृषक स्वैच्छिक आधार पर अपने निकटतम बैंक शाखा, बीमा कम्पनी के मध्यस्थ कामन सर्विस सेंटर ,जन सेवा केन्द्र अथवा स्वयं ही फसल बीमा योजना के पोर्टल पर आनलाइन बीमा करा सकते हैं।

pm fasal

उन्होंने बताया कि तहसील स्तर पर एग्रीकल्चर इंश्योरेन्स कम्पनी ने निम्नलिखित मध्यस्थो को तैनात किया है। जिसमें जनपद स्तर पर अमित कुमार मो08090980967,सदर तहसील हेतु शैलेश यादव 7460054425, फरेन्दा अतुल गोस्वामी 9792957807, निचलौल अविनाश दीक्षित 9793577548, तथा नौतनवा आदित्य यादव मो09793494941 है। फसल बीमा योजना की जानकारी,व कृषि से जुड़े सभी समस्याओं का निराकरण जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसमें अपर जिला कृषि अधिकारी मो 0 8381932756 पर सम्पर्क कर अपने समस्याओं की जानकारी व निदान करा सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+