मां-बाप को उतारा मौत के घाट, फिर नशा मुक्ति केंद्र पहुंचा नशेड़ी बेटा

महराजगंज। यूपी के महराजगंज में पुलिस ने 18 जून को हुए पति-पत्नी के डबल मर्डर का खुलासा कर दिया है। दंपत्ति का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका अपना बेटा ही निकला। पुलिस ने दंपत्ति के हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

drug addict son killed parents in maharajganj

नशेड़ी बेटे ने की थी मां-बाप की हत्या

कोतवाली क्षेत्र के बरवा फहीम गांव में बीते 18 जून को राइस मिल में पति-पत्नी की हत्या कर दी गई थी। एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि सतीश को नशे का लत थी। इसी वजह से उसकी मां- बाप से अच्छी नहीं बनती थी। 18 जून को तड़के सतीश धारदार हथियार से पहले बाप की हत्या की, शोर सुनकर मौके पर पहुंची मां को भी मौत के घाट उतार दिया।

drug addict son killed parents in maharajganj

भागते हुए दिल्ली नशा मुक्ति केंद्र पहुंचा हत्यारा

हत्या के बाद से ही सतीश फरार चल रहा था। पहले वह नेपाल गया उसके बाद वह गिरफ्तारी के डर से इधर-उधर भागते हुए दिल्ली पहुंच गया। बीकॉम की पढ़ाई कर चुका सतीश दिल्ली में नशा मुक्ति केंद्र पर चला गया, जहां पूर्व में उसका इलाज चल रहा था। नशा मुक्ति केंद्र पर सतीश की असलियत जानते देर नहीं लगी और नशा मुक्ति केंद्र दिल्ली ने पुलिस को सतीश की सूचना दे दी, जिसके बाद पुलिस उसे दबोच लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+