UP: इंडियन बैंक व पंजाब एंड सिंघ बैंक से स्पष्टीकरण, पशुपालकों - मत्स्यपलकों को राहत, डीएम ने दिए यह निर्देश

Maharajganj DM Anunay Jha Latest News Hindi Uttar Pradesh: जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा डीएलआरसी,डीसीसी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने ऋण जमानुपात की जानकारी ली। एलडीएम महराजगंज ने अवगत कराया कि जनपद का ऋण जमानुपात जो मार्च 2024 में लगभग 65.99 प्रतिशत से बढ़ाकर मार्च में बढ़कर 68.89 प्रतिशत है, जो कि आरबीआई द्वारा तय मानक 60% से अधिक है।

जिलाधिकारी ने जनपद के ऋण जमानुपात में सुधार पर संतोष व्यक्त किया। लेकिन इंडियन बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक को सीडी रेशियो में गिरावट पर स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया, जबकि पंजाब नेशनल बैंक को सीडी रेशियो को सुधारने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने वार्षिक ऋण योजना में लक्ष्य के सापेक्ष 105.83% पर संतोष व्यक्त किया लेकिन पंजाब एंड सिंध बैंक और यूको बैंक की प्रगति संतोषजनक नहीं होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्राथमिक क्षेत्र ऋण के वितरण में तेजी लाने का निर्देश देते हुए एलडीएम को ख़राब प्रदर्शन करने वाले शाखा प्रबंधकों की प्रगति से एसएलबीसी को अवगत कराने निर्देशित किया।

maharajganj

जिलाधिकारी ने मत्स्य व पशु पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड के तहत ज्यादा से ज्यादा ऋण वितरण का निर्देश दिया। साथ हो एलडीएम को बैंकों के लिए लक्ष्य निर्धारण उचित व तार्किक आधार पर करने के लिए कहा। जिलाधिकारी महोदय ने कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि कृषि अवसंरचना कोष योजना तहत प्राप्त आवेदन आवश्यक रूप से लंबित न रहें और आवेदनों का समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।

जिलाधिकारी ने सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत ऋण वितरण स्वीकृति/वितरण की प्रगति को तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना में प्राप्त आवेदनों के समयसीमा में निस्तारण हेतु भी आवश्यक निर्देश दिया।

जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम स्वनिधि सहित अन्य योजनाओं के तहत लक्ष्य के अनुरूप ऋण वितरण को बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने पंचायत घरों पर विभिन्न बैंकों द्वारा एटीएम लगाए जाने के कार्य को भी तेज करने का निर्देश दिया।

आर्सेटी के तत्वावधान में संचालित प्रशिक्षण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने निदेशक आर्सेटी को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण और उसके उपरांत प्रशिक्षुओं के रोजगार पर विस्तृत विवरण उनके समक्ष प्रस्तुत करें। उन्होंने प्रशिक्षण सत्र में रोजगारपरक विधाओं जैसे- मशरूम उत्पादन, बैंक मित्र, हाउस आया, प्लंबर आदि को शामिल करने का निर्देश दिया।

बैठक में म एलडीएम महराजगंज भूपेंद्र नाथ मिश्रा, एलडीओ आरबीआई जितेंद्र मोरे, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+