Maharajganj News: डीएम ने की पोषण समिति के कार्यों की समीक्षा, DPO को दिए यह निर्देश
Maharajganj Latest News Uttar Pradesh: जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति और बेसिक शिक्षा के कार्यों की समीक्षा की गई। पोषण समिति की बैठक करते हुए जिलाधिकारी ने पोषण ट्रैकर, आंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प, नवीन आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण, सैम/मैम बच्चों के पोषण की स्थिति, टीएचआर और नवाचार सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की।
उन्होंने उच्च पोषण युक्त पूरक भोजन दिए जाने के परिणामस्वरूप आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति और उनके सुधार के विषय में जानकारी ली। डीपीओ द्वारा बताया गया कि सभी ब्लॉकों में उच्च पोषण युक्त पूरक भोजन का वितरण कराया जा रहा है और बच्चों की उपस्थिति व स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव का विवरण प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति का सत्यापन करवाने हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया।

इसी प्रकार में आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार का सत्यापन स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माणकार्य के प्रगति की जानकारी लेते हुए अवशेष आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण कराए जाने हेतु डीपीआरओ को निर्देशित किया। आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत हेतु अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को प्राथमिकताओं का निर्धारण करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची उपलब्ध कराते हुए निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने उच्च पोषण युक्त आहार प्रदान करने वाले स्वयं सहायता समूहों की आय की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि 1000 आंगनबाड़ी केंद्रों को लक्षित करते हुए उच्च पोषण युक्त आहार का वितरण सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी महोदय ने समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर मॉडल पोषण वाटिका को विकसित करें। उन्होंने एनआरसी क्षमता के सापेक्ष शत-प्रतिशत बेड पर बच्चों को भर्ती कराने का निर्देश दिया। साथ सैम/मैम बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार हेतु कार्ययोजना बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया।
उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा न्यूनतम 95 प्रतिशत घरों का होम विजिट सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली 03 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को चिन्हित कर कार्यवाही का निर्देश दिया बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, डीपीओ दुर्गेश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी ऋद्धि पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी और सभी सीडीपीओ शामिल रहे।












Click it and Unblock the Notifications