Mahrajganj: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री की उपस्थिति में हुई जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक

महराजगंज में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री की अध्यक्षता में जिला विकास एंव निगरानी समिति की बैठक की गयी।

mrj

Mahrajganj News: महराजगंज में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी की अध्यक्षता में जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित निर्माण व विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गयी। बैठक के आरम्भ से पहले मा. मंत्री जी द्वारा कोविड-19 से प्रभावित परिवारों के कक्षा-09 से ऊपर के बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत 14 बच्चों को लैपटॉप का वितरण किया गया।

बैठक में 19 अक्टूबर 2022 को हुई दिशा की बैठक की कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कार्रवाई के अनुपालन की स्थिति की जानकारी समिति द्वारा ली गई। बैठक में मनरेगा, दीनदयाल अंत्योदय योजना-एनआरएलएम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी, स्वच्छ भारत मिशन, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा समिति द्वारा की गई।

केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि जनपद में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के संदर्भ में एक समयसीमा का निर्धारण कर उनके मरम्मत को सुनिश्चित करें और अगर इस संदर्भ में जनप्रतिनिधियों की कोई शिकायत है तो उसके अनुपालन के विषय मे उन्हें अवगत कराएं। विद्युत उपभोक्ताओं को आरसी जारी करने से पहले उन्हें जारी नोटिस की तामीला हरहाल में सुनिश्चित करें और बिल भुगतान के संदर्भ में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाएं। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली के बिल की उपलब्धता की शत-प्रतिशत करने का निर्देश दिया। गोपाला 220 केवीए विद्युत उपकेंद्र को 30 जुलाई तक उर्जिकृत करने के लिए भी कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विभाग सुनिश्चित करें कि सरकारी कार्यक्रमों की सूचना जनप्रतिनिधियों को जरूर दें और उन कार्यक्रमो में उनकी उपस्थिति रहे।

जल जीवन मिशन के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों के जल्द से जल्द मरम्मत का निर्देश दिया। उन्होंने रेलवे अंडरपासों के नीचे जल जमाव की समस्या के निस्तारण के संदर्भ में रेलवे को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। राजमार्ग संख्या 730एस (महराजगंज-निचलौल-ठूठीबारी) के चौड़ीकरण की जानकारी ली और निर्देश दिया कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है और इसपर जल्द से जल्द कार्य शुरू करें। एक्सईएन द्वारा बताया गया कि प्रोजेक्ट स्वीकृत है और जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

समिति ने जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी ली और निर्देश दिया कि सभी विभाग योजनाओं को पारदर्शी व समयबद्ध ढंग संचालित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। अधिकारी भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+