Mahrajganj News: बाबा ने दरवाजा बंद देख पोते को लगाई आवाज, दरवाजा खुला तो उड़ गये घर वालों के होश

महराजगंज के बरगदवां थाना क्षेत्र के रमगढवां गांव में बुधवार की सुबह पति-पत्नी का शव फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Mahrajganj News: महराजगंज के बरगदवां थाना क्षेत्र के रमगढवां गांव में बुधवार की सुबह पति-पत्नी का शव फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। आत्महत्या की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है।

suciede

बरगदवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रमगढवां निवासी सुनील (24) व उसकी पत्नी मनीषा (22) का का शव फंदे से लटकता मिला। सुबह अनिल के बाबा खेत से घर लौटे । सुनील के कमरे का दरवाजा बंद देख बाबा ने आवाज लगाई । दरवाजा नहीं खुला। फिर जब दरवाजा खोल के अंदर गये तो उनके होश उड़ गये। सुनील व उसकी पत्नी का शव फंदे से लटकता मिला। यह देख वह चिल्लाते हुए बाहर आ गये।

इसकी सूचना पुलिस को दी गई । ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया । मामले की छानबीन की जा रही है।

नौतनवां सीओ अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी ।


मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+