केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शिक्षकों को वितरित किया टैबलेट, PM Modi को लेकर कही यह बात

Maharajganj News: केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के तहत लर्निंग रिसोर्स पैकेज के अन्तर्गत सभी परिषदीय प्राथमिक विद्यालय,उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं कम्पोजिट विद्यालयों के शिक्षकों के उपयोगार्थ टैबलेट का वितरण महालक्ष्मी लॉन में किया गया।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल पहुंच, डिजिटल समावेशन, डिजिटल सशक्तिकरण और डिजिटल विभाजन को पाटकर भारत को डिजिटल रूप से सशक्त समाज और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था में बदलने की दृष्टि से डिजिटल इंडिया कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रभावी ढंग से चल रहा है।

maharajganj

उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत लर्निंग रिसोर्स पैकेज के अन्तर्गत सभी परिषदीय प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं कम्पोजिट विद्यालयों के शिक्षकों के उपयोगार्थ शासन द्वारा टैबलेट प्राप्त कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और इसमें डिजिटल इंडिया का महत्व बहुत ज्यादा है। उन्होंने कहा की 2014 के बाद से देश में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है और शिक्षा के क्षेत्र में तो यह परिवर्तन और भी ज्यादा दिखाई पड़ रहा है। उन्होंने कहा की बिना शिक्षा के देश तरक्की नहीं कर सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षको की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है और शिक्षकों का स्थान कोई और नहीं ले सकता है।

Maharajganj News: भूकंप से होने वाली जनधन की क्षति को ऐसे करें न्यून, एनडीआरएफ ने बताया खास तरीका
उन्होंने सभी शिक्षकों से अनुरोध किया कि टैबलेट से प्राप्त सुविधाओं का प्रयोग शिक्षण सेवा को बेहतर करने में करें और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि टैबलेट उपलब्ध कराने का मुख्य उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को हाईटेक तथा गुणवत्तापरख बनाना है। जिसके तहत विद्यालय के अकादमिक कार्यों के लिए शिक्षण सामग्रीयों को बच्चो तक आसानी से उपलब्ध कराने के लिए तथा विभागीय सूचनाओं के आनलाइन त्वरित कार्यवाही को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से टैबलेट का वितरण किया जा रहा है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी, बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+