मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास की भावना के अनुरूप कर रही काम- पंकज चौधरी

Maharajganj News: गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन महराजगंज में भव्य तरीके से किया गया। गणतंत्र दिवस पर पुलिस व अन्य सशस्त्र बलों की टुकड़ियों द्वारा परेड किया गया और विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने उपस्थित लोगों को 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज ही के दिन हमारा संविधान पूर्ण रूप से लागू हुआ था और आज 75वें गणतंत्र दिवस को पूरा देश हर्ष, गर्व और सम्मान के साथ मना रहा है। उन्होंने आज इस अवसर पर संविधान के शिल्पी डॉ भीमराव अंबेडकर को याद कर मैं नमन करता हूं और सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई प्रेषित करता हूं।

pankaj chaudhary

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि इस पवित्र अवसर पर मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि देश के नेतृत्व के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार संविधान की संकल्पना के अनुरूप पूरे देश विकास पथ पर आगे ले जाने का कार्य कर रही है। मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास की भावना के अनुरूप बिना भेदभाव के देश के सभी नागरिकों की उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर रही और उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ वास्तविक रूप में प्रदान कर रही है। कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इसके अलावा वर्षों से प्रतीक्षित कार्यों को भी पूरा कर रही है। पहले सरकार ने अनुच्छेद 370 को समाप्त करने का कार्य किया तो 22 जनवरी को सदियों की साध को पूरा करते हुए श्रीरामलला के मंदिर का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि चंद्रयान-2 हो या आदित्य एल-1 मोदी सरकार ने अंतरिक्ष में शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। साथ ही विश्व में भारत को उसका सम्मान दिलाने का कार्य किया है। इसकी एक बानगी जी 20 का सफल आयोजन था। रक्षा नीति में भी मजबूत मोदी सरकार ने सेना का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया है और सर्जिकल स्ट्राइक व बालाकोट और स्ट्राइक इसका सबूत हैं। उन्होंने कहा की पहले दुश्मन भारतीय जवानों का सिर काट लेते थे, लेकिन आज 60 घंटे के भीतर विंग कमांडर अभिनंदन को ससम्मान वापस भेज देते हैं।

Maharajganj News: महराजगंज में इतने बढ़े पुरूष,महिला और थर्ड जेंडर मतदाता, देखें पूरी डिटेल केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने भारत सरकार की पीएम विश्वकर्मा, आयुष्मान योजना, पीएम स्वनिधी, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार हर स्तर पर लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का कार्य कर रही है और इसका परिणाम है कि नीति आयोग की रिपोर्ट से पता चलता है कि पिछले 10 वर्षों में 24 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। इस अवसर पर उन्होंने वैक्सीन मैत्री का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले भारत को विदेशों से मदद मांगनी पड़ती थी। लेकिन कोरोना काल में भारत ने 100 से अधिक देशों को भारत की स्वदेशी वैक्सीन मदद के रूप में भेजी। उन्होंने कहा कि इस गणतंत्र दिवस में हमे शपथ लेनी चाहिए कि प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुरूप हम भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने हेतु अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे।

इस अवसर पर उन्होंने घुघली-आनंदनगर वाया महराजगंज नई रेल लाइन का कार्य शुरू होने का उल्लेख करते हुए जनपद में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की भी चर्चा अपने संबोधन में की। उन्होंने बेहतरीन परेड के लिए पुलिस सहित अन्य बलों को बधाई दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+