Bakrid 2025: ईद उल अजहा के अवसर पर डीएम-एसपी ने किया मस्जिदों का भ्रमण, दिए यह निर्देश

Maharajganj News: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीणा द्वारा आज ईद उल अजहा के दृष्टिगत भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सुबह ही निरीक्षण पर निकल गए। दोनों अधिकारियों ने भिटौली, परतावल, श्यामदेउरवा, पनियरा मार्ग पर विभिन्न मस्जिदों का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को सतर्क और भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पुलिस ने परतावल बाजार में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आश्वस्त किया।

जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कड़ी निगाह रखते हुए किसी भी तरह के अफवाह अथवा भ्रामक खबरों को फैलने से रोकें। उन्होंने कहा कि किसी भी जगह यदि कोई शरारत करने का प्रयास करता है, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें। उन्होंने अधिकारियों को दोनों समुदायों के प्रबुद्ध लोगों के साथ लगातार संवाद बनाए रखने का निर्देश दिया।

Maharajganj News: भारत- नेपाल सीमा का डीएम एसपी ने किया निरीक्षण, विदेशी नागरिकों को लेकर दिए यह खास निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगाह रखने और क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर कानून व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित करवाने हेतु निर्देशित किया निरीक्षण के दौरान संबंधित थानों के पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+