UP: नवविवाहिता की शादी के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत, अल्ट्रासाउंड में सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

UP: नवविवाहिता की शादी के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत, अल्ट्रासाउंड में सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

महाराजगंज, 17 जून: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। जी हां...यहां डेढ़ महीने पहले शादी कर आई नवविवाहिता की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला का अल्ट्रासाउंड किया। अल्ट्रासाउंड में हैरान कर देने वाली वजह सामने आई तो दूल्हे के पांव के नीचे से जमीन तक खिसक गई। दरअसल, शादी के डेढ़ महीने बाद ही नविविवाहिता 4 महीने की प्रेग्नेंट निकली।

डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी

डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी

नवविवाहिता के गर्भवती होने के बारे में पता चलने के बाद दूल्हा खुद को ठग हुआ महसूस कर रहा है। तो वहीं, अब दूल्हे ने कोल्हुई थाने पर लिखित शिकायत पत्र देकर अपनी पीड़ा व्यक्त की है। पुलिस को दिए अपने शिकायती पत्र में पीड़ित युवक ने बताया कि गांव के रहने वाले एक रिश्तेदार के माध्यम से बीते डेढ़ महीने पूर्व उसकी शादी बगल के जिले के रहने वाली एक युवती से हुई थी। शादी के बाद उसका घर अभी तक सही से बसा भी नहीं था उससे पहले ही वो (दूल्हा) धोखाधड़ी का शिकार हो गया। उसने बताया कि शादी हुए डेढ़ महीने हुए लेकिन उसकी पत्नी 4 महीने की प्रेग्नेंट है।

चार महीने की गर्भवती निकली पत्नी

चार महीने की गर्भवती निकली पत्नी

उसने बताया कि शादी हुए डेढ़ महीने हुए लेकिन उसकी पत्नी 4 महीने की प्रेग्नेंट है। वहीं, पुलिस शिकायत मिलने के बाद इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल, इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब शादी के कुछ दिनों बाद नवविवाहिता लड़की के पेट में अचानक दर्द हुआ। ससुरालवालों ने उसको दवाई दी, लेकिन नवविवाहिता को कोई फायदा नहीं हुआ। जिसके बाद ससुरालवालों ने इलाज के लिए उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोल्हुई लाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसके प्रेग्नेंट होने की आशंका जताई गई। इस आशंका का दूर करने के लिए लड़की का अल्ट्रासाउंड कराया गया। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट लड़की चार महीने गर्भवती निकली।

सच्चाई छिपाते हुए धोखे से कराई शादी

सच्चाई छिपाते हुए धोखे से कराई शादी

खुद के साथ धोखाधड़ी होने की जानकारी मिलने के बाद लड़की के ससुरालवालों ने उसके परिजनों से शिकायत की। जिसके बाद लड़की के परिजन आग बबूला हो गए और दोनों परिवारों के बीच नोकझोंक होने लगी। इस दौरान दोबारा अल्ट्रासाउंड कराने पर भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मामला ज्यादा बिगड़ता हुआ देख पीड़ित पक्ष लड़का व इसके घरवालों ने कोल्हुई थाने में तहरीर देकर लड़की और लड़की के मां बाप व उसके रिश्तेदार पर आरोप लगाया। युवक ने कहा कि इन लोगों को पहले से पता था कि उनकी बेटी गर्भवती है। लेकिन सच्चाई छिपाते हुए मिलकर उसके साथ धोखधड़ी की गई।

क्या कहा पुलिस ने

क्या कहा पुलिस ने

लड़के ने कोल्हुई पुलिस से धोखाधड़ी के जुर्म में इन तीनों पर गंभीर कार्रवाई करने का तथा लड़की को उसके माता-पिता को सुपुर्द करने की गुहार लगाई है। पीड़ित युवक द्वारा पुलिस को तहरीर देने के बाद पुलिस अब इस पूरे मामले में गहनता से जांच में जुट गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया मामला पति और पत्नी के बीच की है, जिससे इस पूरे मामले को बड़े ही समझदारी के साथ जांच पड़ताल की जा रही है। अभी दोनों पति और पत्नी एक साथ रह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+