Maharajganj News: घर से पढ़ने गई छात्रा की गला रेत कर हत्या
महराजगंज के घुघली थानाक्षेत्र के बारीगांव में शनिवार को एक छात्रा का शव मिला।शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।छात्रा की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई थी।छात्रा मूल रुप से कुशीनगर जिले की रहने वाली है।वह घर
महराजगंज,27 अगस्त: महराजगंज के घुघली थानाक्षेत्र के बारीगांव में शनिवार को एक छात्रा का शव मिला।शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।छात्रा की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई थी।छात्रा मूल रुप से कुशीनगर जिले की रहने वाली है।वह घर से पढ़ाई करने के लिए निकली थी।मौत से पहले लड़की ने खुद को बचाने के लिए संघर्ष भी किया था,साक्ष्य इसकी गवाही दे रहे हैं।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गजरा गांव निवासी संतोष सिंह की तीन पुत्रियों में सबसे छोटी अंजू सिंह 12वीं पास करने के बाद इंदरपुर चौराहा पर स्थित शांति कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में कंप्यूटर सीख रही थी। स्वजन के मुताबिक शनिवार की दोपहर 12:30 बजे वह घर से साइकिल लेकर कंप्यूटर क्लास के लिए निकली थी। किशोरी अंजू सिंह की महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के बारीगांव के एक बाग में गला रेतकर हत्या कर दी गई। बाग के बगल में ही छात्रा की साइकिल, चप्पल, दुपट्टा व बैग बरामद हुआ है।
अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।मृतका के गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। वहीं पास के खेत में हत्या के पूर्व आरोपितों और छात्रा के बीच संघर्ष होने के निशान भी मिले हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि छात्रा की हत्या मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है।कुशीनगर पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।जल्द ही इस मामले में आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications