Mahrajganj News: बदमाशों ने छात्र का धारदार हथियार से रेता गला, हालत गंभीर

महराजगंज के धनेवा- धनेई में एक छात्र की गला रेत कर हत्या करने का प्रयास किया गया है। युवक का गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

chaku

Mahrajganj News: महराजगंज में सातवीं में पढ़ने वाले छात्र की अज्ञात बदमाशों ने गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया है। युवक की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले उसे जिला अस्पताल लाया। हालत गंभीर देख छात्र को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। यह घटना सदर कोतवाली के ग्राम धनेवा- धनेई की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, कक्षा सात में पढ़ने वाले छात्र किशन गुप्ता को धनेवा- धनेई स्थित कब्रिस्तान के पास बदमाशों ने गला रेत कर मारने की कोशिश की है। हमलावर फरार हैं। भाई गोपाल गुप्ता ने बताया कि भाई शनिवार शाम तक घर पर था। उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में पुलिस द्वारा इस घटना की जानकारी दी गयी। सूचना मिलते ही परिवार लोग अस्पताल पहुंचे। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। मेडिकल में इलाज चल रहा है।

Gorakhpur: किन्नर को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर
प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय ने बताया कि युवक की गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया गया है। भाई की तहरीर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही इस पूरी घटना का अनावरण कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+