Gorakhpur: किन्नर को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर
गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र में नेग मांग रहे एक किन्नर को बदमाशों ने गोली मार दी। किन्नर घटना स्थल पर ही गिर पड़ी। उसका इलाज चल रहा है।

Gorakhpur News: गोरखपुर में कुछ बदमाशों ने रविवार को एक किन्नर को गोली मार दी है। घायल को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यह घटना सहजनवां के रिठुआखोर मोड़ की है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी है।
जानकरी मुताबिक, सहजनवां क्षेत्र में हुई इस वारदात के पीछे किन्नरों में सीमा बंटवारे का विवाद बताया जा रहा है। किन्नर को जब गोली मारी गयी तब उस समय वह एक आटा चक्की पर नेग मांग रही है। नेग मारने के दौरान ही बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी और फरार हो गए।
सहजनवां के एसओ नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि तान्या किन्नर जो भीमापार गांव की रहने वाली है वह पाली क्षेत्र में नेग मांगने गयी थी। इसी दौरान बाइक से आए बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी । गोली तान्या के पीठ में लगी। गोली लगते ही वह मौके पर गिर गयी। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
एक अन्य घटना में गोरखपुर के धर्मशाला ओवरब्रिज अनियंत्रित बाइक फिसलने से ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से रजनीश चंद की मौत हो गई। वह बैडमिंटन कोच थे और रीजनल स्पोर्ट स्टेडियम में बच्चों को खेल का प्रशिक्षण देते थे।












Click it and Unblock the Notifications