Maharajganj:इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, इश्क में प्रेमी से मिलने दिल्ली से आठ सौ किमी दूर महराजगंज पहुंची युवती

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दिल्ली की रहने वाली एक युवती इश्क में अपने प्रेमी से मिलने उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले 8 सौ किलोमीटर दूर पहुंच गयी। हालांकि यहां पहुंचने के बाद निराशा उसके हाथ लगी। वह बस स्टेशन पर प्रेमी का इंतजार करती रही लेकिन उसका प्रेमी उसे लेने नहीं पहुंचा। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को पूरी बात बताई।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के जनकपुरी की रहने वाली एक लड़की की इंस्टाग्राम पर महराजगंज के रहने वाले लड़के से दोस्ती हो गयी। पांच माह में यह दोस्ती प्यार में बदल गयी। युवती को लडके पर पूरा भरोसा भी हो गया। फिर क्या था लड़की ने महराजगंज आ कर युवक से मिलने का निर्णय लिया।

maharajganj

जब युवती ने महराजगंज आने की बात परिजनों को बताई तो उन्होंने उसे आने से रोका। लेकिन युवती ने घरवालों की एक बात भी न सुनी और महराजगंज के लिए निकल गई।

जब युवती आठ सौ किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर महराजगंज बस स्टेशन पहुंची तो उसने अपने प्रेमी को फोन मिलाना शुरु किया। उसने कई घंटे उसे फोन मिलाया। लेकिन प्रेमी से बात नहीं हो पायी। फिर स्टेशन पर ही युवती रोने लगी। उसे रोता देख आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे महिला थाने ले गयी।

युवती पुलिस से बार-बार यह कह रही थी कि उसे छोड़ दिया जाए। उसका प्रेमी आता होगा। लेकिन पुलिस ने युवती को समझाया और उसके घरवालों से बात की। इसके बाद लड़की वालों ने पुलिस को एक स्थानीय रिश्तेदार का नंबर दिया। पुलिस ने रिश्तेदार को फोन कर लड़की उसे सौंप दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+