Maharajganj News: इस हाल में प्रेमी के साथ थी लड़की, अचानक पहुंचे परिजन और हंगामे के बाद हुआ कुछ ऐसा
Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा इलाके से प्रेमी युगल का प्रेम प्रसंग,उनकी पिटाई और फिर उनकी शादी का मामला सामने आया है।प्रेमिका से मिलने उसके घर में घुसे प्रेमी युवक को रविवार की भोर में परिजनों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया।
जानकारी के मुताबिक, श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का गांव की ही एक युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार की रात युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। रविवार की भोर में युवती के परिजन जाग गए और युवक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इस दौरान परिजनों ने प्रेमी युवक की पिटाई भी की। काफी हंगामे के बाद दोनों पक्ष के लोगों ने प्रेमी युगल का विवाह कराने का निर्णय लिया। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Maharajganj News:संस्कृति उत्सव का हुआ शुभारंभ,चयनित कलाकारों को उत्तर प्रदेश पर्व में प्रतिभाग का मिलेगा मौका
इसके बाद मंदिर में जाकर शादी करा दी गई। यह शादी इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने मामला थाने तक नहीं पहुंचने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी मामले की मुझे कोई जानकारी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications