MP News: पड़ोसी युवक से बहू के थे अवैध संबंध, शिकायत करने आई सास के साथ समधी ने किया गंदा काम
Guna News: मध्य प्रदेश के गुना जिले से अवैध संबंध की वजह से खौफनाक मामला सामने आया है। बहू की शिकायत करने उसके मायके पहुंची सास के ऊपर समधी ने खौलता हुआ तेल डाल दिया। सास को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। लगभग 40% तक महिला झुलस गई है। पुलिस ने बहू के पिता और भाई पर केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी अनुसार घटना गुना जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ईदगाह बाड़ी का हैं। यहां रहने वाली 46 वर्षीय ममता बाई ने शिकायत की कि उसके बेटे ने पड़ोस की ही एक युवती से 5 वर्ष पहले लव मैरिज शादी की थी। शादी के शुरुआती में सब ठीक चल रहा था। बहू को काफी समय तक बच्चा नहीं हुआ। तो एम्स भोपाल में उसकी दवाई शुरू हुई।

प्रति महीने वह भोपाल चेकअप कराने जाती है। उसी समय उसकी दोस्ती कॉलोनी के ही एक युवक से हो गई। इसके बाद वह उसके साथ ही भोपाल आने जाने लगी। उसका बेटा साथ जाने की कहता तो वह कोई न बहाना बनाकर टाल देती। वह अपने पति को बस तभी भोपाल ले जाती, जब भोपाल अस्पताल में पैसे की जरूरत पड़ती।
इस प्रेम प्रसंग के बारे में सास ने अपनी बहू पर नजर रखना शुरू कर दिया। इसके बाद सामने आए वीडियो से उसे जानकारी लगी कि उसकी बहू कॉलोनी के ही किसी लड़के के साथ जाती है। सास अपनी बहू की शिकायत लेकर बहू के घर पहुंच गई। यहां उसने समधी को जैसे ही बहू के अवैध संबंध के बारे में जानकारी दी तो लड़ाई होने लगी। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि बहू के पिता ने महिला के ऊपर समोसे का खौलता तेल डाल दिया। महिला 40% झुलस गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। शिकायत पर पुलिस ने बहू के पिता और भाई पर मामला दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications