Bhopal News: 400 रुपए में जंगल सफारी से टाइगर सहित अन्य जानवरों का कर सकेंगे दीदार
Bhopal News: राजधानी के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटक टाइगर रिजर्व का लुफ्त उठा सकते हैं। जंगल सफारी के तहत ₹400 खर्च कर डेढ़ घंटे में करीब 8 किलोमीटर के जंगल में विचरण करने वाले वन्य प्राणियों को दीदार किया जा सकता है। जंगल सफारी में पर्यटकों को विभिन्न प्रकार के वन्य जीव देखने को मिलेंगे।
अमूमन पर्यटक बोट क्लब से वन विहार में दाखिल होते हैं और गेट नंबर 2 से वापस बोर्ड क्लब पर लौट आते हैं। ऐसे में बारे में बंद जानकारी दिखते हैं। प्रदेश के सभी नेशनल पार्क में 1 जुलाई से 30 सितंबर तक यानी 3 महीने के लिए बंद हो जाएंगे। जंगल में पर्यटन की आखिरी तारीख 30 जून है। मानसून ब्रेक बाद 1 ये अक्टूबर से दोबारा शुरू होंगे।

यदि आप भी जानवरों का दीदार करने की शौकीन है तो जल्दी जंगल सफारी का आनंद उठाएं, वैसे तो प्रदेश में 12 नेशनल पार्क इनमें से करीब 526 बाघ है। 6 राष्ट्रीय उद्यान टाइगर रिजर्व घोषित है।

कई जानवरों को नजदीक से देखने का मौका
जंगल सफारी के दौरान चीतल बारहसिंगा, जंगली सूअर, नीलगाय हायना सियार, सांभर शाही और खरगोश आदि को नजदीक से देखने का मौका मिलता है। वही वन विहार के बाड़े में जंगली गौर, शेर, बाघ, चीता भालू मगर घड़ियाल और कछुआ के अलावा विभिन्न प्रजातियों के सांप देखे जा सकते हैं। उद्यान के चिड़ियाघर में कुछ पक्षियों की प्रजातियां भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications