कांग्रेस अकबर महान पढ़ाती थी, भाजपा छत्रपति शिवाजी व महाराणा प्रताप महान पढ़ाती है: CM योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने कहा कि भारत की 142 करोड़ जनता को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एक परिवार मानते हैं। काशी विश्वनाथ में जाईए तो नई काशी का दर्शन होता है। केदारपुरी जाईए तो भगवान केदारनाथ का भव्य दर्शन होता है।

सीएम योगी ने कहा कि उज्जैन में महाकाल महालोक आने पर आपको एक नई अनुभूति होती है। अब तो अयोध्यापुरी भी तैयार हो चुकी है। आने वाली 22 जनवरी को भगवान रामलला अयोध्या के भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। कांग्रेस का नाम ही समस्या है। देश में नक्सलवाद, उग्रवाद और भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है। देश के बच्चों को कांग्रेस अकबर महान पढ़ाती है, भारतीय जनता पार्टी छत्रपति शिवाजी और महारायणा प्रताप को महान पढ़ाती है।

Yogi Adityanath public meeting in support of BJP candidate Inder Singh Parmar in Shajapur Shujalpur

कांग्रेस के लिए भारत का इतिहास केवल नेहरू से प्रारंभ होता है। कांग्रेस के नेता खुद को एक्सीडेंटल कहते हैं। एक्सीडेंट हुआ और कांग्रेसी पैदा हो गए। कांग्रेस तो वह पार्टी है, जिसने भगवान राम और श्रीकृष्ण के अस्तित्व को भी नकार दिया था। ये बात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाजापुर जिले के शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी इंदर सिंह परमार के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। योगी आदित्यनाथ ने कालापीपल, खातेगांव और सोनकच्छ में भी जनसभाओं को संबोधित किया है।

शुजालपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए हमारे पूर्वजों ने संघर्ष किया है। 500 वर्षों के विवाद का समाधान भी भाजपा की डबल इंजन की सरकार में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हुआ है। भारत की जनता को गुलामी की दृष्टि से देखने वाली कांग्रेस पार्टी फिर से भारत को गुलामी की ओर ले जाना चाहती है। वहीं भारतीय जनता पार्टी भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की परंपरा को आगे ले जाने का कार्य कर रही है। राम मंदिर के लिए बलिदान हुआ था। भारत के लोगों ने राम मंदिर के लिए बलिदान दिया, साधना की। आज वह मनोकामना पूरी होते देख रहे हैं। हम अपने पूर्वजों की मनोकामनाओं को मूर्त रूप लेते हुए देख रहे हैं, इसलिए मैं कहता हूं कि हम सब सौभाग्शाली हैं कि भगवान रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के साक्षी हैं।

भारत का इतिहास नेहरू से प्रारंभ होता था

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए भारत का इतिहास केवल नेहरू से प्रारंभ होता है। वे अबकर को महान पढ़ाते हैं, भारतीय जनता पार्टी छत्रपति शिवाजी और महाराणा प्रताप महान पढ़ाती है। देश में भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की परंपरा को आगे ले जाने के लिए देश में डबल इंजन की सरकार चाहिए। पहले उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान और बिहार बीमारू राज्यों की श्रेणी में आते थे। मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कार्य करते हुए बीमारू राज्य से बाहर अग्रणी राज्यों की पंक्ति में खड़ा है। उत्तर प्रदेश ने भी जाति-पांति से ऊपर उठकर मतदान किया और भाजपा की सरकार बनाई, वहां की भी स्थिति पूरी तरह से बदल चुकी है। लेकिन राजस्थान और बिहार अभी भी बीमारू राज्यों में शामिल है।

मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकालने के लिए मैं यहां के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देता हूं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश के विकास के लिए बहुत कार्य किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में डबल इंजन की सरकार के कार्य गौरव की अनुभूति कराते हैं। कृषि के क्षेत्र में भी भाजपा की सरकार ने मध्यप्रदेश में अभिनंदनीय कार्य किया है।

जब अपने साथ छोड़ दिए थे, मोदी जी जनता के साथ खड़े थे

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने करोड़ों शौचालय बनवाकर व सफाई अभियान चलाकर एक क्रांति लाई है। उज्ज्वला योजना को लागू करके घरेलू महिलाओं के आंसू पोछने का कार्य किया है। कोरोना संकटकाल में जब अपने साथ छोड़ रहे थे, तब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की गरीब जनता को मुफ्त में प्रति व्यक्ति पांच किलो राशन दिया। दुनिया की उच्च कोट की दो वक्सीन का निर्माण कराकर देश की जनता को मुफ्त में कोरोना के टीके लगवाए। श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शुजालपुर से भाजपा प्रत्याशी श्री इंदर सिंह परमार भी क्षेत्र की जनता के संकट के साथी हैं, इन्हें प्रचंड बहुमत से चुनाव में जिताएं और फिर एक बार मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाएं।

इंदर सिंह परमार ने शिक्षा मंत्री रहते हुए मध्यप्रदेश में सीएम राइज की परिकल्पना को साकार करने में जुटे रहे। मध्यप्रदेश की पहली सीएम राइज विद्यालय भी इसी क्षेत्र से प्रारंभ हुई है। शिक्षा से संस्कार आते हैं और संस्कार होगा तो समृद्धि भी आएंगी। एक तरफ भाजपा शिक्षा व संस्कार देने का कार्य कर रही है। वहीं लोगों को नशे की लत लगाने वाले शराब ठेकेदार भी चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने जनता का आह्वान करते हुए कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार में शिक्षा व संस्कार मिलते हैं, दूसरी तरफ शराब और बर्बादी और भ्रष्टाचार। भाजपा को वोट दीजिए, भाजपा बच्चों का भविष्य बनानी की शिक्षा दे रही है। अगर ऐसा नहीं किया तो अगली पीढ़ी फिर माफ नहीं करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+