मध्य प्रदेश में कब आएगा मानसून? इंदौर भोपाल समेत 20 जिलों में येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी
Monsoon in MP: मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज से प्री-मॉनसून बारिश गरज के साथ होने की संभावना है। इसका असर इंदौर भोपाल समिति 20 जिलों में देखा जा सकता है।
प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश का दौर जारी है। रविवार को रतलाम, छिंदवाड़ा, धार समेत कई जगहों पर जोरदार बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सोमवार को 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तो वहीं 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

20 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने राज्य के 20 जिलों को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इंदौर, भोपाल, रतलाम, पन्ना, झाबुआ, धार, खरगोन, हरदा, नर्मदापुरम, सीहोर, रायसेन, विदिशा, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, जबलपुर, अनूपपुर, उमरिया, कटनी और छतरपुर जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार जताए हैं और येलो अलर्ट जारी किया है।
तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश का अलर्ट!
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के आठ जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल, पांढुर्ना, खंडवा, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट बुरहानपुर और बड़वानी समेत 10 जिलों में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश की संभावना है।
मध्य प्रदेश में अभी वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सकुर्लेशन एक्टिव है। जिसकी वजह से आंधी-बारिश का दौर चल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 17 जून के बाद मध्य प्रदेश में मॉनसून के आने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications