''पीएम मोदी की 'मन की बात' से रेडियो को बढ़ावा मिला'', विश्व रेडियो दिवस पर बोले सीएम मोहन यादव
विश्व रेडियो दिवस पर मंगलवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने रेडियो के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अतीत में रेडियाे को अहम स्थान था और वर्तमान में भी महत्ता बनी हुई।
इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने ट्वीट करते हुए कहा, सूचना, संचार व मनोरंजन के सबसे महत्वपूर्ण माध्यम रेडियो को समर्पित विश्व रेडियो दिवस पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। संचार क्रांति के इस दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम ने रेडियो को और अधिक लोकप्रिय बना दिया है।

रेडियो के बारे में रोचक जानकारी
रेडियो एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जिसके माध्यम से हम अपनी बात दूसरों तक पहुंचा सकते हैं। रेडियो का अविष्कार गुग्लिल्मो मार्कोनी ने 1895 में किया था। मार्कोनी, एक इटैलियन इंजीनियर होने के साथ एक आविष्कारक भी थे, जिन्होंने वायरलेस टेलीग्राफी के क्षेत्र में अपना बहुत नाम कमाया था उन्होंने दूर-दराज के लोगों से बातचीत करने के लिए रेडियो का अविष्कार किया था | क्योंकि लोगों को अपनी बात दूसरे को बताने में काफी मुश्किल होती थी।
रेडियो एक ऐसा डिवाइस है जिसमें हमारी बात एक सिंग्नल में बदलकर दूसरों तक पहुंचाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम "मन की बात" भी रेडियो के माध्यम से जन जन तक पहुंचता है। हालांकि, आजकल रेडियो का प्रचलन कम हो गया है, लेकिन गांवों में भी आज इसका उपयोग हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications