भोपाल: शादी का वादा कर पति के 'बॉस' ने किया रेप, गिरफ्तार
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 35 साल की एक महिला के साथ उसके पति के 'बॉस' ने करीब आठ महीने तक रेप किया। महिला से करीब 10 साल छोटे आरोपी ने उसे शादी का वादा किया था।

पीड़ित महिला ने आरोपी से शादी के लिए कहा तो वह मुकर गया और उसको अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। जिसके बाद महिला ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि कोलार पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज कर उसे कस्टडी में ले लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मनोज यादव एक टेंट हाउस का मालिक है और पीड़ित महिला का पति उसी टेंट हाउस में काम करता है।
केस 2: इंदौर में भी सामने आया ऐसा मामला
इंदौर में एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर अपने प्रेमी पर रेप का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि इम्तियाज पटेल नाम के शख्स से उसके प्रेम संबध थे। इम्तियाज ने उससे शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से मुकर गया।
पुलिस के मुताबिक, महिला के पति की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। वह एक निजी अस्पताल में हेल्पर का काम करती है। आरोपी ने शादी का वादा करके कई बार उसके साथ संबंध बनाए और पैसे भी उधार लिए। जब महिला ने उस पर शादी के लिए दबाव डाला तो वह उसे अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा और वादे से मुकर गया। जिसके बाद महिला ने पुलिस की शरण ली।












Click it and Unblock the Notifications