पति के शराब पीने से परेशान महिला 4 बच्चों के साथ कुएं में कूदी, मंदसौर के गरोठ थाना क्षेत्र की घटना
मंदसौर में एक महिला अपने पति से परेशान होकर चार बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। इस घटना में महिला की जो जान बज गई, लेकिन उसके अभी चार बच्चों की जान चली गई। घटना रविवार सुबह 6:00 बजे की बढ़ाई जा रही है।
मामला मंदसौर के गरोठ थाना क्षेत्र का है जहां पीपलखेड़ा गांव की महिला सुगना बाई पति के शराब पीने और मारपीट करने से परेशान थी। शनिवार की रात विवाद इतना बढ़ा कि महिला चार बच्चों को लेकर सुबह खेत के कुएं में कूद गई। कुएं में लबालब पानी भरा होने के कारण चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई, जबकि महिला को घायल अवस्था में बचाया गया।

गरोठ एएसपी हेमलता कुरील ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला सुगना बाई जिसकी उम्र 40 साल है। उसका पति रोडू सिंह बंजारा उसे प्रताड़ित करता था। शनिवार की रात को भी सुगना से मारपीट की और रविवार रोडू सिंह बंजारा उसे प्रताड़ित करता था शनिवार की रात को भी सुगना से मारपीट की और उसे घर से भगा दिया उसके बाद महिला राजभर आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ रही फिर सुबह उठकर खेत गई और चारों बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। जिसमें 9 साल के बंटी, 7 साल की अनुष्का, 4 साल की मुस्कान और 2 साल के कार्तिक की डूबने से मौत हो गई।

महिला सुगना बाई ने बताया कि पति आए दिन मारपीट करता था रात में शराब पीकर दिल्ली झगड़ा करता था शनिवार रात को भी उसने झगड़ा किया और मुझे और बच्चों को बारिश में बाहर घर से बाहर निकाल दिया। मैं उसके सामने गिड़गिड़ाती रही। इसके बाद मैंने मरने की ठान ली थी।
वहीं महिला के भाई नागजीराम बंजारा ने बताया कि उसका जीजा रोडू बंजारा शराब पीकर बहन और उसके बच्चों के साथ मारपीट करता था। कई बार जीजा को समझने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानता था। दो-तीन बार गरोठ थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। चार दिन पहले जीजा ने बच्चों के साथ भी मारपीट की थी। जिसके बाद डायल 100 को बुलाया गया था। लेकिन पुलिस ने समझा कर मामला शांत कर दिया था। इसके बाद जीजा घर से कहीं चला गया शनिवार रात को लौटा फिर उसने बहन और बच्चों के साथ मारपीट की।

सास ने बहु पर लगाया आरोप
वहीं महिला की सास ने उसे पर आरोप लगाते हुए बताया की बहू सुगना बाई आए दिन उसके बेटे से झगड़ा करती थी 15 साल पहले दोनों की शादी हुई थी बहू से झगड़ा के कारण रोडू बंजारा घर के बाहर ही सोता था। दोनों की आपस में कभी नहीं बनती थी। बच्चों के साथ भी बहू मारपीट करती थी।
स्थानीय लोगों ने पति-पत्नी के बीच झगड़े की वजह बताई
मंदसौर में हुई इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि रोडू सिंह बंजारा की पीपलखेड़ा गांव में 8 बीघा जमीन है। जिसमें खेती-बाड़ी कर सुगना और रोडू सिंह अपना जीवन यापन कर रहे थे। लेकिन शराब की वजह से आए दिन पति-पत्नी में झगड़े होते रहते थे। खेती-बाड़ी का काम सुगना की सास और सुगना संभालती थी। कभी-कभी रोडू सिंह कंबल बेचने के लिए बाहर चला जाता था और लंबे समय बाद घर लौटा था।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications