'मोदी जी, हमारे यहां के रोड बनवा दें..' MP की महिला का वीडियो वायरल; यूजर्स बोले- भौजी की गुहार तनी सुन लीजिए

MP Woman Viral Video: मध्य प्रदेश के सीधी जिले की एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने गांव की सड़क बनवाने के लिए गुहार लगाती नजर आ रही है।

वायरल वीडियो में महिला कहती है कि मध्य प्रदेश के लोगों ने 29 की 29 सीट जिताई हैं। हमारे यहां की रोड तो बनवा दीजिए, हमारे यहां की रोड कबाड़ है। महिला की अपील करने का बघेली अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। 54 सेकेंड्स की इस वीडियो में महिला ने अपने सीधी जिले के ग्राम पंचायत खडीखुर्द के लिए रोड मांगा है।

MP Woman Viral Video

एक्स प्लेटफार्म पर इस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में महिला का बघेली अंदाज यूजर्स को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। वीडियो के अंदर वह अपनी बात रखते हुए कहती है कि हमारे गांव के लोग सांसद, विधायक, कलेक्टर तक से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कोई हमारी समस्या नहीं सुन रहा है। हमने उन्हें वीडियो भी दिखाया था।

आगे महिला कहती हैं कि यहां की हालत देख लीजिए, यहां के लोगों को बहुत परेशानी आती है। हमारे गांव का नाम खडीगुर्द है और ये सीधी जिले में आता है। जंगल है तो क्या हुआ, यहां रोड तो बननी ही चाहिए। साथ ही, वो बताती है कि बरसात में यहां हालत और खराब हो जाती है और कितनी बसें भी पलट जाती है। वीडियो के अंत में महिला सभी से अपील करती है कि उसकी बात मोदी जी तक पहुंच जानी चाहिए।

सीधी की महिला के इस वायरल वीडियो पर लोग भी मोदी जी से इनकी बात सुनने के लिए कह रहें हैं। एक यूजर ने लिखा- जनता के सरोकारों से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण आवाज हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि मोदी जी, भौजी के गुहार तनी सुन लीजिए। अब तक इस वायरल वीडियो को एक लाख 92 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं तक इस पोस्ट को 9 हजार से अधिक लाइक्स मिलें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+