panna tiger reserve: पन्ना टाइगर रिजर्व का हैरान करने वाला वीडियो वायरल, बाघिन के गले में दिखा तार का फंदा

panna tiger reserve: टाइगर स्टेट मध्यप्रदेश में अब टाइगर ही सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पन्ना टाइगर रिजर्व (Panna Tiger Reserve) के जंगल में बाघिन पी-243 (Tigress P-243) के गले में तार का फंदा लटका हुआ मिला वीडियो वायरल हो रहा है।

लोगों का मानना है कि ये शिकारियों (hunters)द्वारा शिकार की नियत से फंदा लगाया गया है। इसका पता तब चला जब जंगल में घूमने आए पर्यटकों ने वीडियो बनाया और वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पन्ना टाइगर रिजर्व पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल है कि आखिर इतनी सुरक्षा के बावजूद शिकारी खुलेआम बाघिन के शिकार का प्रयास कैसे कर सकते हैं।

panna tiger reserve:

बताते चलें कि कुछ महीने पहले पवई तहसील में शिकारियों ने शिकार के चक्कर में तेंदुए को फंसा लिया था। हालांकि गांव वालों की मदद से उसकी जान बच गई थी। इसी प्रकार शिकारियों ने कुछ दिन पहले विश्रगंज में एक सांभर का शिकार किया था। ग्रामीणों के आने पर वे भाग गए थे। इन सभी मामले में अभी तक टाइगर रिजर्व के जिम्मेदार किसी आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। इससे ऐसा लगता है कि शिकारियों के हौसले पन्ना जिले में बुलंद होते जा रहे हैं।

दूसरी तरफ टाइगर रिजर्व के आसपास रहने वाले गावों में भी डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कहीं पर भी बाउंड्री नहीं बनाई गई है और न ही तार से फेंसिंग ही की गई है। उनका कहना है हमारी जान खतरे में है कई बार शिकायत करने के बाद भी बात को अनसुना किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+