पत्नी दूसरों से हंसकर करती थी बात, चरित्र पर शक करने वाले पति ने की हत्या

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में दिल दहला देने और 'रिश्तों का खून' करने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि उसने पत्नी की हत्या इसलिए की कि वो दूसरे लोगों से हंसकर बात किया करती थी। ऐसे में पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करने लगा था।

Wife used to laugh and talk to others, husband murdered by suspecting character in Khandwa

जानकारी के अनुसार खंडवा जिले के पंधाना पुलिस थाना इलाके के गांव टाकली में बुधवार रात 14 वर्षीय लड़की की आंखें खुली तो उसने देखा कि मां जमीला व पिता रियाज शाह खून से लथपथ थे। यह देख बेटी शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी।

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला कि रियाज व जमीला के बीच दो साल से आए दिन विवाद होता था। बुधवार की रात को रियाज ने जमीला पर चाकू से हमला कर दिया और फिर खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया। लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी महिला को अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी। रात 1 बजे घायल आरोपी रियाज शाह को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार की सुबह मृतका का पोस्टमार्टम कर शव परिजन को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी रियाज ने बताया कि उसकी और जमीला 2007 में शादी हुई थी। जमीला परिजनों व रिश्तेदारों से हंसकर बातें किया करती थी। ऐसे में उसे कई लोग कहते थे कि तुम्हारी पत्नी का चरित्र सही नहीं है। खुद रियाज भी उस पर शक करने लगा था। इसी की वजह से उसने जमीला की हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+