शादी के बाद पति को घर जंवाई बनाने की जिद पर अड़ी पत्नी, कुल्हाड़ी से वार कर ली जान

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन के इंगोरिया पुलिस थाना क्षेत्र के गांव लकेसरा में बीती रात पति ने पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद पति फरार हो गया। मामले में इंगोरिया थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामूली विवाद हत्या की वजह बताया जा रहा है।

 मौके पर ही मौत हो गई

मौके पर ही मौत हो गई

उज्जैन क्षेत्र के इंगोरिया थाने के गांव लकेसरा निवासी रितेश पिता दयाराम नायक 27 साल ने पत्नी ममता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। रितेश ने ममता की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ममता की आवाज सुनकर रितेश की मां लीलाबाई जब उसके कमरे में आई तो रितेश माँ को देखकर फरार हो गया।

10 साल पहले ममता से शादी हुई

10 साल पहले ममता से शादी हुई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश भूरिया ने बताया कि रितेश की 10 साल पहले ममता से शादी हुई थी। ममता देपालपुर के कुनगरा गांव की रहने वाली थी। शादी के बाद से ही रितेश ससुराल में रहने लगा था। वहीं पर मजदूरी करता था। पैतृक गांव लकेसरा में वह कभी-कभी आता था।

रविवार शाम को वह मां से मिलने आया

रविवार शाम को वह मां से मिलने आया

रविवार शाम को वह मां से मिलने आया था। रितेश गांव में ही रहकर गांव के आसपास संचालित ईंट भट्टे पर काम करना चाहता था, लेकिन उसकी पत्नी ममता कुनगरा में रहने का दबाव बना रही थी। जिससे नाराज रितेश ने ममता पर पास में ही रखी कुल्हाड़ी से वार कर दिया। घटना में ममता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दरवाजे में कुल्हाड़ी फेंक कर फरार हो गया

दरवाजे में कुल्हाड़ी फेंक कर फरार हो गया

ममता की आवाज सुन जैसे ही लीलाबाई आई तो रितेश दरवाजे में कुल्हाड़ी फेंक कर फरार हो गया। घटना के बाद लीला और परिवार के अन्य लोगों ने इंगोरिया थाना पुलिस को सूचना दी। रितेश पर ममता की हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना के वक्त घर में रितेश की मां और भाभी थी जबकि बड़ा भाई खेत पर पानी फेरने के लिए गया हुआ था। रितेश और ममता की 13 माह की एक बेटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+