शादी में पति ने सबके सामने गलती से कर दी पत्नी की हत्या, मातम में बदली खुशियां

Jhabua News, झाबुआ। हर्ष फायर के चलते एक बार फिर शादी समारोह की खुशी मातम में बदल गई। घटना झाबुआ जिले की उमरकोट चौकी क्षेत्र के ग्राम उकाला की है। जहां सोमवार सुबह करीब 9 बजे 35 वर्षीय रजनी निनाम नामक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। महिला की मौत उसके ही पति की लायसेंसी बंदूक से चली गोली से हुई। दरअसल, मृतका का पति अपसिंह निनामा फौज से रिटायर्ड है और हाल ही में पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर भर्ती हुआ है।

Wife dies during husband firing in Marriage Ceremony in Jhabua

झाबुआ एएसपी विजय डावर ने बताया कि अपसिंह और उसकी पत्नि उमरकोट चौकी क्षेत्र के ग्राम उकाल में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। जहां सोमवार सुबह बारात में नाचते समय अपसिंह द्वारा किये गए हर्ष फायर की गोली उसकी पत्नी को लग गई। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में पहले धार जिले के सरदापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

जहां से उसे धार जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया था, लेकिन रास्ते में ही रजनी ने दम तोड़ दिया। चिकित्सक के अनुसार फेफड़ों में गोली लगने से संभवतः महिला की मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद झाबुआ जिले की कालीदेवी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+