Vikram Mastal: कौन हैं 'रामायण' अभिनेता विक्रम मास्ताल, जिनको कांग्रेस ने MP में CM शिवराज के खिलाफ उतारा

Who is Vikram Mastal: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव-2023 को लेकर 144 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस ने एमपी चुनाव में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ मैदान में 'रामायण' के अभिनेता विक्रम मास्ताल को उतारा है।

कांग्रेस ने बुदनी विधानसभा सीट पर मध्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ रामायण-2 में हनुमान का करिदार निभाने वाले अभिनेता विक्रम मास्ताल को टिकट दिया है। ऐसे में इस सीट का मुकाबला बेहद खास होने वाला है। बुदनी विधानसभा से शिवराज सिंह 4 बार से लगातार जीतते आ रहे हैं। ऐसे में अब हर कोई अभिनेता विक्रम मास्ताल के बारे में जानना चाहता है।

Who is Vikram Mastal

Vikram Mastal Bio: कौन हैं विक्रम मास्ताल?

विक्रम मास्ताल पेशे से एक अभिनेता हैं। उन्होंने टीवी शो और वेब सीरीज में काम किया है। 2008 में आई रामायण में विक्रम मास्ताल ने भगवान हनुमान का किरदार निभाया था। इसके अलावा विक्रम मास्ताल ने टीवी सीरियल रजिय सुल्तान और हाल ही में आई वेब सिरीज आश्रम 3 भी काम किया है।

Who is Vikram Mastal

विक्रम मास्ताल ने डिस्कवरी जीत पर 21 सरफरोश नामक एक टेलीविजन शो भी किया था। विक्रम मास्ताल ने वेब सीरीज "अस्सी नब्बे पूरे सौ" में भी अभियन किया है। विक्रम मास्ताल न टॉप गियर (2022), बैटल ऑफ सारागढ़ी (2017) में भी काम किया है।

बुदनी के ही रहने वाले विक्रम मास्ताल, 3 महीने पहले कांग्रेस में हुए थे शामिल

विक्रम मास्ताल मध्य प्रदेश के बुदनी के ही रहने वाले हैं। विक्रम मास्ताल तीन महीने पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं। विक्रम मास्ताल ने कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के सामने कांग्रेस की सदस्यता ली थी। उसके बाद से वो बुदनी विधानसभा में एक्टिव हैं।

कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद विक्रम मास्ताल ने कहा था कि हनुमान का असली काम सेवा करना है और मैं भी वही करने वाला हूं। विक्रम नर्मदा सेवा सेना के अध्यक्ष भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+