'मैं फोटो खिंचाने..', कहने वाली महिला हैं दिग्गज नेता की पत्नी, रखती हैं शाही खानदान से रिश्ता, जानिए कौन हैं?
Jyotiraditya Scindia: लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट पर केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट दिया है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस सीट पर चुनाव जीतने के लिए वे जमकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। वे अकेले चुनाव प्रचार नहीं कर रहे हैं, बल्कि उनकी धर्मपत्नी प्रियदर्शिनी राजे भी कंधे से कंधा मिलाकर डटी हुई हैं।

प्रियदर्शिनी राजे गुना लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में अपने पति ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए वोट मांग रही हैं। वह इलाके में लगातार घूम रही हैं। वह कई दुकानदारों से बातचीत कर रही हैं। उनकी समस्या को जानने का प्रयास कर रही हैं। वह लोगों से अपने पति के लिए वोट मांग रही हैं।
2019 के चुनाव में सिंधिया को गुना लोकसभा सीट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस बार वो हर हाल में चुनाव जीतना चाहते हैं। इसके लिए वे पूरी ताकत लगा रहे हैं। उनकी पत्नी भी उनका पूरा साथ दे रही हैं। वे जनता के बीच पहुंच रही हैं। उनका सुख-दुख बांट रही हैं।
इस दौरान प्रियदर्शनी ने कहा कि मध्य प्रदेश में लगातार विकास हो रहा है। मेरी शादी को 30 साल हो गए हैं और मैं यह देख रही हूं कि महाराज और महाराज के परिवार के हाथों यहां कितना विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि मैं इस इलाके को अच्छे से जानती हूं। मैं महाराज के साथ 30 साल से यहां घूम रही हूं।
यहां की जनता के साथ मेरा राजनीतिक रिश्ता नहीं है, बल्कि पारिवारिक है। मैं यहां फोटो खिंचाने नहीं आती हूं, बल्कि लोगों से मिलने आती हूं। मैं कभी यहां फोन करके नहीं आती हूं, बल्कि यहां के लोगों से मिलने मैं कभी भी आ जाती हूं।
कौन हैं सिंधिया की पत्नी
बता दें कि सिंधिया की पत्नी शाही घराने से हैं। वह मोस्टब्यूटीफूल वूमन में से एक हैं। प्रियदर्शनी बड़ौदा के गायकवाड़ राजपरिवार की राजकुमारी हैं। सिंधिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि साल 1991 में दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान उनकी पहली मुलाकात प्रियदर्शनी से हुई थी। तब वह अमेरिका में पढ़ाई कर रहे थे। पहली ही नजर में सिंधिया को प्रियदर्शनी से प्यार हो गया था। उस वक्त प्रियदर्शनी मुंबई से ग्रेजुएशन कर रही थीं। ज्योतिरादित्य और प्रियदर्शनी की शादी साल 1994 में पूरे राजशाही ठाठ-बाट से हुई थी। ज्योतिरादित्य और प्रियदर्शनी के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम महाआर्यमन और बेटी का अनन्या है।












Click it and Unblock the Notifications