एमपी टीईटी पेपर लीक मामले में व्हिसल ब्लोअर ने किया सवाल- ये लक्ष्मण सिंह कौन हैं?

एमपी टीईटी पेपर लीक मामले में व्हिसल ब्लोअर ने किया सवाल- ये लक्ष्मण सिंह कौन हैं?

भोपाल, 03 अप्रैल: हाल ही में मध्य प्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था जिसने एक बार फिर से एमपी सरकार के सिस्टम पर सवालिया निशान खड़े कर दिए। दरअसल, टीईटी के प्रश्न पत्र का एक कथित स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसी स्क्रीनशॉट को डॉ आनंद राय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। आनंद राय इस मामले में व्हिसल ब्लोअर हैं। उन्होंने दावा किया कि सभी प्रशन पत्र में सभी चार ऑप्शन A, B, C और D के गोले भरे नहीं हैं। इससे स्पष्ट है कि यह स्क्रीनशॉट पेपर शुरू होने के पहले लिए गए हैं। साथ ही उन्होंने सवाल करते हुए पूछा है कि ये लक्ष्मण सिंह कौन हैं जिनका नाम स्क्रीनशॉट में दिख रहा है?

Whistle blower Anand Rai made sensational claim in MP TET paper leak case

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डॉ. राय ने कहा कि जो स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे वे परीक्षा से पहले ही कैंडिडेट्स को यह मिल चुके होंगे। ये बात जांच में भी साफ हो चुकी है कि ये स्क्रीनशॉट सही हैं। उन्होंने कहा कि जब स्क्रीनशॉट सही हैं तो मैंने कैसे कूट रचित दस्तावेज जारी कर दिए। मैंने सिर्फ इतना पूछा कि स्क्रीनशॉट पर जिन लक्ष्मण का नाम लिखा है वह कौन हैं? उन्होंने बातचीत में कहा कि इस परीक्षा को रद्द किया जाना चाहिए और सरकार को मामले की जांच सीबीआई से करानी चाहिए।

आनंद राय ने शनिवार को भोपाल स्थित क्राइम ब्रांच के ऑफिस पहुंचकर मामले से जुड़े दस्तावेज दिए। उन्होंने कहा कि मैं किसी पार्टी के पक्ष में नहीं हूं। इसके अलावा मैंने एक और बात कही थी जिस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है, वहां रीट घोटाला हुआ। उसको मैंने एक्सपोज किया जिसके बाद उस परीक्षा को निरस्त किया गया। व्हिसल ब्लोअर होने के कारण लोगों की ज्यादा उम्मीद रहती है क्योंकि वे सामने नहीं आ पाते हैं। ऐसे में हम उनकी तरफ से आवाज उठाते हैं। आनंद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह शनिवार को क्राइम ब्रांच के ऑफिस गए थे।

क्या है मामला
भोपाल के अजाक थाने में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री और मीडिया प्रभारी केके मिश्रा और व्यापमं के व्हिसल ब्लोअर डॉक्टर आनंद राय के खिलाफ 6 दिन पहले केस दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री सचिवालय में उपसचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम ने केस दर्ज कराया है। दोनों के खिलाफ अनुसूचित जनजाति निवारण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। लक्ष्मण सिंह का आरोप है कि दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए उनकी छवि धूमिल की है। बाद में मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+