क्या बांग्लादेश संकट मोदी सरकार के लिए अब तक की सबसे बड़ी चुनौती है? धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जताई बड़ी आशंक
Dhirendra Shastri News: तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे के बाद बांग्लादेश में अस्थिरता बनी हुई है। अब इस घटना में बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान सामने आया है। उन्होंने एक बड़ी आशंका जाहिर की है।
बांग्लादेश में उपजे हालात पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बयान जारी करते हुए कहा कि बांग्लादेश से आने वाले हिंदुओं के लिए भारत सरकार सरल नियम बनाए। इस दौरान बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री ने एक बड़ी आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह के बांग्लादेश में हालात बने हैं तो वहां के हिंदू भारत आ रहे हैं।लेकिन ऐसे हालात अगर भारत में बने तो यहां के हिंदू कहां जाएंगे?

हिंद महासागर या अटलांटिक?
भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जो हालात आज बांग्लादेश में बने हैं, ऐसा भारत ऐसा भारत में ना हो इसीलिए मैं कई वर्षों से हिंदू राष्ट्र की मांग करता रहा हूं, लेकिन तब लोगों को यह लग रहा था कि यह सब मैं टीआरपी के लिए कर रहा हूं। आज जो हालात हिंदुओं के भारत में है, वहां रहने वाले एक धर्म विशेष के लोग हिंदू मंदिरों को तोड़ रहे हैं और हिंदुओं को भागना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कल अगर यही सब भारत में हुआ तो फिर हिंदू क्या करेंगे?
बागेश्वर धाम के कथावाचन के लिए शास्त्री देश-विदेश में कई जगहों पर जाते रहते हैं। इसके साथ ही शास्त्री अपने विवादित बयानों के लिए भी कई बार सुर्खियों में रहे हैं। अब उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा पर चिंता जाहिर करते हुए बड़ी आशंका जताई है।












Click it and Unblock the Notifications