Kuno National park का 'चीता निर्भया' कहां है? कॉलर आईडी खराब होने से नहीं हो रही ट्रैकिंग, गांव तक भागम भाग

Kuno National Park: मध्य प्रदेश के श्योपुर कूनो नेशनल पार्क में सिलसिलेवार कई चीतों की मौत के बाद अब खुले जंगल में घूम रहे मादा चीता निर्भया के गायब होने की खबर हैं। ग्रामीणों ने चीता के पार्क से बाहर घूमने की सूचना भी दी। जिससे प्रबंधन की धड़कन और बढ़ गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक निर्भया चीता का कई दिनों से सुराग नहीं हैं। उसे ट्रैक करने कूनो प्रबंधन ने के जतन किए, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। अब बताया जा रहा है कि उसके गले में डली कॉलर आईडी खराब हो गई हैं। जिससे सही लोकेशन नहीं पा रही हैं।

पार्क मैनेजमेंट पगमार्क और ड्रोन कैमरे का सहारा लेकर उसकी तलाश में जुटा है। इसके अलावा कॉलर आईडी ठीक करने टेक्नीकल टीम से भी मदद माँगी गई हैं। कहा जा रहा है कि निर्भया चीता की सही लोकेशन पता चलते ही ट्रेंकुलाइज कर वापस बाड़े में लाया जाएगा।

Cheetah-Nirbhaya-of-Kuno-National-Park-search

कूनो प्रबंधन के मुताबिक पार्क के बाड़े में 11 चीते हैं। सभी के स्वस्थ होने का दावा किया जा रहा हैं। खुली जगह में अभी 4 चीते घूम रहे थे, जिसमें निर्भया चीता भी शामिल रहा। लेकिन मॉनिटरिंग के दौरान पार्क के जगल में उसकी लोकेशन नहीं मिली तो हड़कंप मच गया। एक टीम पार्क के अंदर निर्भया को खोज रही हैं, तो दो अन्य टीमें पार्क के बाहर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तलाश कर रहा हैं। लेकिन अभी तक दोनों ही टीम के हाथ खाली हैं।

आपको बता दें कि इस चीता प्रोजेक्ट के तहत यहां बसाये गए चीतों में से 8 चीता अलग-अलग वजहों से दम तोड़ चुके हैं। तेजस की भी मौत हुई थी। जिसकी वजह कॉलर आईडी से गंभीर घाव की शुरू में चर्चा थी। लेकिन पीएम रिपोर्ट के में क्लीन चिट दे दी गई है कि तेजस के गले में कॉलर आईडी से किसी भी प्रकार के गंभीर संक्रमण के संकेत नहीं थे। साढ़े पांच साल की उम्र में तेजस का वज़न 43 किलो था, जो औसत 55-60 किलो से काफी कम था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+