MP News: सीएम शिवराज ने जब अपने साथ पुलिस कर्मियों के बच्चों को बनाया गेस्ट, बोले- 'सरकार का मतलब परिवार भाव'

MP News: हर वक्त, हर पहर सरकार के कंधे से कंधा मिलाकर सूबे की जनता की हिफाजत का जिम्मा निभाने वाली पुलिस के साथ सीएम शिवराज सिंह ने संवाद किया। अधिकारियों-कर्मचारियों के बीच उन्होंने हर वक्त ड्यूटी पर तैनात रहने वाले पुलिस कर्मियों की तकलीफों को भी जाना।

भोपाल सीएम हाउस में आयोजित संवाद प्रोग्राम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अनुशासन के दायरे में रहने और मर्यादा में बंधे रहने के कारण पुलिसकर्मी अपनी समस्याओं से अवगत नहीं करवाते, न ही कोई मांग-पत्र भी देते हैं। कई तकलीफों को सहते हुए भी ड्यूटी पर डटे रहते हैं.

यही देखकर कई सुविधाओं में इजाफा किया गया हैं। प्रदेश के पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के हित में कई घोषणाएं की गई है। इस पर पुलिस-बल ने मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन में पुलिसकर्मियों के दो बच्चों को भी मंच पर अतिथियों की तरह बिठाया और उन्हें प्यार-दुलार किया। दोनों बच्चे काफी देर मुख्यमंत्री चौहान से बातें करते रहे।

cm-shivraj-singh-made-the-children-of-police-personnel-with-him-as-guest

परिवार के भाव से सरकार संचालन पर यकीन
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि "आपकी प्रसन्नता देखकर मैं भी प्रसन्न हूं। एक परिवार के भाव से सरकार का संचालन करने में मेरा विश्वास है।" मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश के परिवार का हिस्सा पुलिस परिवार है। मेरी कोशिश है कि फील्ड की दिक्कतें समझूं। ये फैसले सिर्फ पुलिसकर्मियों के हित में ही नहीं बल्कि प्रदेश के हित में हैं। अच्छी सुविधाएं प्राप्त कर पुलिसकर्मी अधिक निष्ठा से सेवाएं देंगे। मध्यप्रदेश को पुलिसिंग में भी सर्वश्रेष्ठ बनाएंगे। पुलिस बल से संवाद का यह क्रम आगे भी चलेगा।

सीएम ने पुलिस का बढ़ाया मनोबल
डीसीपी भोपाल विनीत कपूर ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की घोषणाएं पुलिस कर्मचारियों के कल्याण से जुड़ी हैं। पोषण-आहार, वर्दी-भत्ता, पेट्रोल-भत्ता जैसे लाभ पूर्व में नहीं मिले। लेकिन सीएम शिवराज पुलिस बल से रूबरू होकर उनकी तकलीफों के बारे में चर्चा करते हैं। जो पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने का महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस बल बेहतर सेवाएं दे पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+