MP News: गेहूं खरीद केंद्रों पर लापरवाही, इन अधिकारियों की हुई छुट्टी
मध्यप्रदेश में कलेक्टर ऋजु बाफना ने श्री खेड़ापति वेयरहाउस दुपाड़ा में उपार्जन कर रही संस्था जिला थोक उपभोक्ता भण्डार शाजापुर के समिति प्रबंधक व केन्द्र प्रभारी राहुल सोनी, कम्प्युटर ऑपरेटर गौतम राजपूत, गोदाम स्तरीय सर्वेयर नरेन्द्र मालवीय एवं समिति स्तरीय सर्वेयर ओंकारसिंह को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया है।
इनके द्वारा आगामी तारीखों में स्लॉट बुकिंग किये गये कृषकों के एवं बिना स्लॉट बुकिंग कृषकों के गेहूं की अग्रिम रूप से तौल कराई जाकर गोदाम में संग्रहित कर शासन द्वारा जारी उपार्जन नीति एवं निर्धारित SOP का पालन न करते हुये मनमाने तरीके से उपार्जन कार्य किये जाने के कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

साथ ही कलेक्टर द्वारा सर्वेयर कार्य के लिए आगामी उपार्जन के लिए प्रतिबंधित किये जाने एवं संबंधित के विरूद्ध अभियोजन की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।
कलेक्टर बाफना के निर्देश पर विगत 30 मार्च 2025 को जिला आपूर्ति अधिकारी अंजू मरावी ने दुपाडा के श्री खेड़ापति वेयरहाउस में संस्था जिला थोक उपभोक्ता भण्डार, शाजापुर द्वारा किये जा रहे उपार्जन कार्य की जाँच की गई। भौतिक सत्यापन में ई-उपार्जन पोर्टल ऑनलाइन रिकॉर्ड अनुसार कृषकों से क्रय किये गये कुल 4,117.50 क्विंटल गेहूं के विरुद्ध गोदाम में कुल 26,506 बोरियों में जिनका अनुमानित वजन 13,253 क्विंटल गेहूं संग्रहित पाया गया।
उपार्जन केन्द्र पर रिकॉर्ड अनुसार गेंहू खरीदी मात्रा 4,117.50 क्विंटल गेंहू के विरूद्ध कुल 9,135.50 क्विंटल गेंहू अधिक संग्रहित पाया गया है। इसके अतिरिक्त उपार्जन केन्द्र संचालको द्वारा संधारित पंजी में दर्ज किसानों का ई-उपार्जन पोर्टल पर स्लॉट बुकिंग की स्थिति का रेंडमली परीक्षण किये जाने पर आगामी तारीखो में स्लॉट बुकिंग होना पाया गया एवं उपरोक्त कृषकों को पंजी में दर्ज कर अग्रिम रूप से इनके द्वारा गेंहू तौल कर गोदाम में संग्रहित कराया जाना पाया गया है।
इसी प्रकार विना स्लॉट बुकिंग के गेंहु तौल किया जाकर पंजी में कृषको के नाम दर्ज पाया गया है। उपार्जन केन्द्र द्वारा अनियमित तरीके से गेहूं खरीदी किये जाने से अधिक पाया गया, गेंहू 9,135.50 क्विंटल जब्त किया गया, जिसकी कीमत 2,37,52,300 रुपये है।
उक्त जांच के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनीषा वास्कले, जिला आपूर्ति अधिकारी शाजापुर अंजू मरावी, सहकारिता निरीक्षक अजय शर्मा एवं शाखा प्रबंधक मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग लॉजिस्टिक कार्पोरेशन मो. बडोदिया सुनील पंवार भी मौजूद थे।
ये भी पढ़े- MP News: किसान नहीं बेचें जमीन, CM मोहन यादव ने बताई बड़ी खास योजना












Click it and Unblock the Notifications