Whatsapp pink scame: गुलाबी रंग के व्हाट्सएप का काला कारनामा, क्लिक करते ही हो जाओगे 'कंगाल'

Whatsapp pink scame: दुनिया में व्हाट्सएप के करोड़ों यूजर हैं। समय-समय पर उसमें नए फीचर्स जुड़ते जा रहे और अपडेट होता जा रहा हैं। इसी बीच 'पिंक व्हाट्सएप' का हल्ला हैं। जिसकी कई खूबियां बताकर लिंक वायरल हो रही हैं। यदि आपके पास भी ऐसी लिंक आई हैं तो सावधान हो जाए।

इस आर्टिकल में हम आपको 'पिंक व्हाट्सएप' लिंक की असलियत बताने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर तरह-तरह से दावों के साथ वायरल यह लिंक वाट्सएप के वास्तविक यूजर्स के साथ धोखाधड़ी कर रही हैं। साइबर फ्रॉड करने वाले लोग आपको शिकार बना सकते हैं।

इन दिनों मध्य प्रदेश में भी ऐसे कई केस सामने आए हैं जिनमें व्हाट्सएप का पिंक वर्जन डाउनलोड किया गया फिर कुछ ही देर में लोगों के बैंक खाते खाली हो गई। इसके अलावा आपके मोबाइल का डाटा भी हैक कर लिया गया। शिकायतों के बाद साइबर एक्सपर्ट की टीम एक्टिव हो गई हैं।

what-is-whatsapp-pink-scame

क्या है Pink Whatsapp?
Pink Whatsapp एक बड़ा स्केम हैं। सोशल मीडिया पर इसकी लिंक सेंड की जा रही हैं। जिसमें बताया जा रहा है कि यह व्हाट्सएपका अपडेट वर्जन हैं। जिसमें आपको बताया जा रहा हैं कि सामान्य व्हाट्सएप से पिंक वाट्सएप एप में नए सिक्योरिटी फीचर्स हैं। साथ ही मैसेजिंग के दौरान कई नई सुविधाएं भी हैं। इसका इंटरफेस वाट्सएप जैसा ही हैं, लिहाजा लोग असली मानकर लिंक को क्लिक कर डाउनलोड कर रहे हैं।

what-is-whatsapp-pink-scame

एप डाउनलोड करते ही अकाउंट खाली
देश के कई हिस्सों में साइबर क्राइम टीम के पास पहुंची शिकायतों के मुताबिक जैसे ही पिंक व्हाट्सएप डाउनलोड किया जाता हैं। तो उसमें यूजर्स की कई जानकारियां मांगी जाती हैं। सिक्योरिटी का हवाला देंते हुए बैंक खातों की जानकारी तक मांगी जा रही। सभी जानकारी भरने के बाद जैसे यूजर एप में आगे बढ़ता हैं , तो उसका मोबाइल हैक हो जाता हैं। कुछ ही मिनट में उसके बैंक अकाउंट की रकम अनजान खाते में ट्रांसफर हो जाती हैं।

what-is-whatsapp-pink-scame

स्टेट साइबर सेल ने जारी की एडवाइजरी
'पिंक व्हाट्सएप' के इस खेल को बड़ा स्केम माना गया हैं। मध्य प्रदेश में भी साइबर सेल अलर्ट मोड पर हैं। इस सिलसिले में सभी जिलों के लिए एडवाइजरी जारी की गई हैं। साइबर सेल के एसपी लोकेश सिन्हा का कहना है कि यूजर्स से अपील की जा रही हैं, वें अनजान ऐसी किसी भी लिंक के चक्कर में न पड़े। वरना भारी नुकसान उठाना पड़ सकता हैं। ऐसे साइबर फ्रॉड करने वालों का बड़ा गिरोह हैं. जिनका नेटवर्क देश के बाहर तक फैला हैं। मौजूदा वक्त में पहुंची कुछ शिकयतों की जांच शुरू हो गई हैं।

इस फ्रॉड से ऐसे बचे
आप अगर किसी मॉडिफाइड व्हाट्सएप वर्जन यूज करते हैं तो इसमें कई तरह के रिस्क हैं। ऐप इंस्टॉल होने के बाद आप से कई तरह के परमिशन लेता है। इसमें वो कैमरा, स्टोरेज, कॉन्टैक्ट के ऐक्सेस का भी परमिशन लेता है। इन डिटेल्स का मिसयूज किया जा सकता है। अगर आपने गलती से WhatsApp Pink को इंस्टॉल कर लिया है, तो सबसे पहले अगर आपने Whatsapp Web डिवाइसेस को लिंक किया है तो उसे अनलिंक कर दें। इसके बाद सेटिंग में जाकर ब्राउजर कैश मेमोरी को क्लियर कर दें। इसके लिए आप गूगल की मदद ले सकते हैं। इसे हटाने के लिए आपको फोन की सेटिंग में जाकर ऐप्स सेटिंग को ओपन करना होगा। यहां पर WhatsApp Pink अपने नाम या किसी अंजान नाम या बिना नाम का हो सकता है। इसे अनइंस्टॉल कर दें। इसके अलावा भी लिस्ट में देखे कि कोई ऐसा ऐप्स को मौजूद नहीं हैं जिसे आपने इंस्टॉल नहीं किया है। अगर कोई अंजान ऐप आपको दिखता है तो उसे भी अनइंस्टॉल कर दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+