MP Weather: रक्षाबंधन के दिन से फिर पलटी मारेगा मौसम, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर वालों आपके यहां खूब बरसेंगे बादल
MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश का मानसून पल पल बदल रहा है। मौसम विभाग की माने तो रक्षाबंधन के दिन से ले प्रेशर एरिया एक्टिवेट हो रहा है। इसके चलते प्रदेश में एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 21 अगस्त से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना जारी की है।
हालांकि शनिवार और रविवार को रुक रुक बारिश होने का दौर चलता रहेगा। वहीं, पिछले 24 घंटे की बात की जाए तो प्रदेश के इंदौर, नर्मदापुरम, भोपाल संभागों के जिलों में कहीं कहीं तो रीवा, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर,चंबल और सागर संभागों में कुछ स्थानों में वर्षा दर्ज की गई।

कैसा रहा जिलों का तापमान
अधिकतम तापमान की बात की जाए तो ग्वालियर, रीवा, भोपाल संभागों के जिलों में काफी बढ़े और शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिर्वतन नहीं हुआ है। वहीं, न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। जबकि नर्मदापुरम संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक रहे एवं शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहे।
अभी तक कहां कितनी बारिश
प्रदेश में अब तक हुई बारिश की बात की जाए तो प्रदेश में 1 जून से 16 अगस्त तक औसत से 13 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है। इसमें पूर्वी मध्य प्रदेश में एवरेज से 11 प्रतिशत अधिक वहीं, प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में 14 प्रतिशत अधिक हो चुकी है। सबसे ज्यादा बारिश मंडला में हुई है।
इन जिलों में गरज चमक के साथ होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार सिंगरौली, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया,
सीधी, श्योपुरकलां, सीधी, रीवा, डिंडोरी, दमोह पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट में गरज चमक के साथ बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट
वर्तमान में मानसून ट्रफ समुद्र तल पर प्रदेश के शिवपुरी से लेकर सीधी से होते हुए गुजर रहा है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के ऊपर सी लेवल से 5.8 किमी की ऊंचाई तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। जो दक्षिण पश्चिम की और झुकाव लिए सक्रिय है। इसके चलते नर्मदापुरम, अशोक नगर, शिवपुरी, ग्वालियर, बैतूल, हरदा, गुना, दतियां भिंड, मुरैना में वज्रपात के साथ कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications