देश में बुंदेलखंड सबसे गर्म, UP-MP के सीमावर्ती शहरों में बरस रही आग! पारा 45° पार
Weather Update
Weather Update प्री मानसून के आहट के बीच मप्र के अधिकांश शहर भट्टी से तप रहे हैं। रेगिस्तानी हवाओं और चिलचिलाती धूप के कारण बुंदेलखंड सबसे गर्म बना हुआ है। देश में जहां यूपी का झांसी 45.9° डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा तो मप्र का खजुराहो 45.2 डिग्री के साथ तीसरा सबसे गर्म शहर बना है। एमपी-यूपी के अधिकांश शहरों में पारा 40° डिग्री से 45° डिग्री के आसपास बना हुआ है।
नौतपा बीतने के बावजूद गर्मी अब अपना रौद्र रूप दिखा रही है। आसमान पर तमतमाता सूरज आग बरसा रहा है। पारा दिन ब दिन उछल रहा है। मप्र में खजुराहो, नौगांव, दमोह, सतना सबसे गर्म शहर बने हुए हैं। खजुराहो में 45.2°, दमोह 43.5°, सतना 43.4°, नौगांव 43.2°, सीधी 43.2°, ग्वालियर और शिवपुरी 43° डिग्री से अधिक गर्म हो रहे हैं।

कई सालों बाद जून जमकर तप रहा
मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार आमतौर पर जून का पहला पखवाड़ा बीतते-बीतते सूरज के तेवर ठंडे पड़ जाते हैं और अधिकांश शहरों में पारा 40 डिग्री के आसपास आ जाता है। कारण यहां प्री मानसून की गतिविधियां सक्रिय हो जाती हैं, लेकिन इस साल जब साल के हर महीने में बारिश दर्ज की गई है, बावजूद इसके जून का महीना अभी भी जमकर तप रहा है।
देश में सबसे गर्म 10 शहर
झांसी यूपी - 45.9°
प्रयागराज यूपी - 45.4°
खजुराहो मप्र - 45.2°
कानपुर एयरपोर्ट - 44.6°
आगरा यूपी - 44.5°
हमीरपुर यूपी - 44.5°
चित्रकूट यूपी - 44.4°
नई दिल्ली - 44.4°
मथुरा-वृंदावन - 44.2°
डालटनगंज झारखंड- 44.2°
नजफगढ़ दिल्ली - 44.1°
Recommended Video

प्रदेश के 22 शहरों में पारा 40° से 45° डिग्री पार
खजुराहो - 45.2°
दमोह - 43.5°
सतना - 43.4°
नौगांव - 43.2°
सीधी - 43.2°
ग्वालियर - 43.0°
शिवपुरी - 43.0°
खरगौन - 42.8°
उमरिया - 42.7°
रीवा - 42.6°
मलांजखंड - 41.5°
खंडवा - 42.1°
छिंदवाड़ा - 40.8°
जबलपुर - 40.7°
मंडला - 41.8°
नर्मदापुरम - 41.7°
सागर - 41.5°
भोपाल - 41.4°
धार - 41.4°
गुना - 41.4°
रतलाम - 41.2°
रायसेन - 40.8°












Click it and Unblock the Notifications