MP News: अरब सागर से आ रही है नमी युक्त हवा, इंदौर-भोपाल सहित कई जिलों में चल रही आंधी और हो रही बारिश
अरब सागर से आ रही नमी युक्त हवाओं के रूप बदलने से मानसून की स्पीड धीमी हो गई है। इसके कारण शहर में प्री मानसून एक्टिविटी भी कमजोर हुई है और आसमान में बदल आने के बाद रुक नहीं पा रहे हैं। इस समय केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना समेत देश के कई राज्यों में मानसून पहुंच चुका है।
मध्य प्रदेश में यह 17 18 जून तक इंटर हो सकता है इससे पहले प्रदेश में प्री मानसून एक्टिविटी के कारण कई जगह पर गरज-चमक के साथ बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार रतलाम के धोलावाड़, झाबुआ, अगर दक्षिण पूर्व बैतूल, धार के मांडू, अलीराजपुर, बड़वानी के 52 गजा बुरहानपुर, दक्षिण छिंदवाड़ा, सिवनी और पांडुरना में आकाश से बिजली चमकने ओलावृष्टि होने से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।

बुधवार को भोपाल, इंदौर, रायसेन, सागर, छिंदवाड़ा, राजगढ़, सीहोर, और अन्य कई जिलों में मौसम में बदलाव देखा गया। भोपाल में देर शाम को ठंडी हवा चली। रात के करीब 9 बजे कुछ इलाकों में पानी गिरा। इंदौर में शाम के लगभग 7 बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई। सागर के बरोदिया नोनागिर गांव में एक घंटे से अधिक समय तक तेज बारिश हुई।
रायसेन में आंधी चली। राजगढ़ के नरसिंहगढ़ और बड़वानी के सेंधवा में कुछ इलाकों में आधे घंटे तक पानी गिरा। वहीं, छिंदवाड़ा के सिरस सिंगोड़ी गांव में 18 वर्षीय एक युवक की बिजली गिरने से मौत हो गई।
मौसम विभाग ने भोपाल, विदिशा, देवास, नीमच, सीहोर, खरगोन, महेश्वर, इंदौर, शाजापुर, ओंकारेश्वर, पांढुर्णा, डिंडोरी, और सिवनी में आंधी-बिजली का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50 किमी प्रतिघंटा की गति से आंधी की संभावना है।
वहीं, बालाघाट, अशोकनगर, छिंदवाड़ा, राजगढ़, अलीराजपुर, धार, सागर, दमोह, अनूपपुर, अमरकंटक, रायसेन, और बड़वानी जिलों में रात में हल्की गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications