MP Weather News: मध्य प्रदेश में मौसम के तीखे तेवर, मार्च के महीने में शुरू हुई लू, भोपाल में पारा 40.5 डिग्री

Bhopal Weather News: राजधानी भोपाल में अप्रैल महीने से पहले ही मार्च महीने में चिलचिलाती धूप ने लोगों का घर से निकलना दुश्वार कर दिया है शुक्रवार को सुबह से ही टेंपरेचर में वृद्धि होने के कारण आज और अधिक गर्म दिन रहने की संभावना जताई जा रही है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

बता दे पूरे मध्य प्रदेश में मौसम के तेवर अचानक तीखे हो गए हैं। अप्रैल की शुरुआत से 4 दिन पहले ही प्रदेश में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। गुरुवार को भोपाल में पारा 40.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो कि तीन साल के बाद मार्च महीने में सबसे अधिक तापमान है।

Weather in MP heat wave started in month of March mercury 40 5 degrees in Bhopal strong sunlight

भोपाल में 2021 में 30 मार्च को दिन का तापमान 41 डिग्री था, इससे पहले। इस तापमान के साथ, उधर दमोह, सागर, टीकमगढ़, गुना, शिवपुरी और रतलाम जैसे कई स्थानों पर लू का प्रकोप देखा गया। यहां दिन का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री से भी ज्यादा 41 और 42 डिग्री के बीच था।

भोपाल में गुरुवार को दिन भर लपट चली, और तापमान में सामान्य से 4 डिग्री का वृद्धि दर्ज किया गया। यदि यह 0.5 डिग्री और अधिक होता, तो भोपाल में भी लू का प्रकोप माना जाता।

मौसम केंद्र के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि जब तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री या उससे अधिक बढ़ जाता है, तो उसे लू के तहत श्रेणीबद्ध किया जाता है।

भोपाल में रात भी तीव्र तापमान बना रहा, और दूसरे दिन भी तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। रात का तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस था, जिसमें 1.4 डिग्री की गिरावट हुई, लेकिन यह सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक रहा।

मौसम केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को भोपाल संभाग के कुछ जिलों में बारिश और आंधी से मामूली राहत मिलने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+