Shivpuri news: कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा कोबरा फिर प्यासे कोबरा की बुझाई प्यास
शिवपुरी में कोबरा को पिलाया पानी, प्यास से बेचैन था कोबरा, सर्पमित्र ने पिलाया पानी, शेरगढ़ गांव के एक घर में निकला था कोबरा
Shivpuri के एक घर में घुसे कोबरे को पकड़ने के लिए सर्पमित्र ने 2 घंटे तक कड़ी मशक्कत की। जब कोबरा सर्पमित्र के हाथ में आ गया तो कोबरा बेचैन दिखाई दिया। जिसके बाद सर्पमित्र ने कोबरे को पानी पिलाया और कोबरे की प्यास बुझाई।

शेरगढ़ गांव में घुसा था कोबरा
शेरगढ़ गांव में स्थित एक घर में कोबरा घुस कर बैठा हुआ था। घर के लोगों की नजर जब कोबरे पर पड़ी तो कोबरा एक कमरे में रखे हुए गोबर के उपलों में घुस गया। कोबरे को घर में देखकर घर के लोग भयभीत हो गए। उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर क्या करें।
Recommended Video

सर्पमित्र को दी गई सूचना
घर में कोबरा निकलने पर भयभीत घर वालों ने इस बात की सूचना सर्पमित्र सलमान पठान को दी। सूचना मिलने पर सलमान पठान शेरगढ़ गांव पहुंच गया। यहां जिस घर में सांप घुस गया था उस घर में पहुंचकर सलमान पठान ने कमरे के अंदर घुसे हुए कोबरा को निकालने की कोशिश की। काफी देर तक सलमान कोबरा को निकालने की कोशिश करता रहा और आखिरकार 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सलमान ने कोबरा को पकड़ लिया।

बेचैन कोबरा को देखकर पिलाया पानी
सलमान ने काफी देर की मेहनत के बाद कोबरा को पकड़ लिया लेकिन सलमान ने देखा कि कोबरा कुछ बेचैन लग रहा था। सलमान समझ गया कि कोबरा को प्यास लगी हुई है। सलमान ने पानी का डब्बा मंगाया और कोबरा के मुंह पर पानी की धार डालकर कोबरा को पानी पिलाया। जिसके बाद कोबरा की प्यास शांत हुई।

सुरक्षित स्थान पर कोबरा को छोड़ा
कोबरा की प्यास बुझ जाने के बाद सलमान ने कोबरा को गांव से दूर ले जाकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। कोबरा को देखकर ग्रामीण भयभीत रहे थे लेकिन सलमान ने लोगों का डर निकालते हुए न केवल कोबरा को ग्रामीणों से सुरक्षित बचाया बल्कि ग्रामीणों को भी कोबरा से सुरक्षित बचा लिया।












Click it and Unblock the Notifications