MP में अफ्रीका की तर्ज पर जल संरक्षण, चौंकाने वाली टेक्निक का Video आया सामने

खरगोन जिले के भीकनगांव विकासखण्ड की ग्राम पंचायत वलका में जल संरक्षण के लिए अनूठी पहल की जा रही है। अफ्रीकी देश तंजानिया में जस्ट डिग ईट फाउंडेशन द्वारा जल संरक्षण के लिए किये गए कार्यों से प्रेरित होकर वलका पंचायत में यह कार्य किया जा रहा है।

भीकनगांव जनपद की मुख्य कार्यपालन अधिकारी पूजा मालाकार सैनी ने बताया कि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश सिंह द्वारा अफ्रीकी देश तंजानिया में जल संरक्षण के लिए किये जा रहे कार्यों का एक वीडियो शेयर किया गया था और खरगोन जिले में भी ऐसे कार्य करवाने के निर्देश दिए गए थे।

Khargone

इस वीडियो से प्रेरणा लेकर खरगोन जिले में तंजानिया की तर्ज पर जल संरक्षण का कार्य करने वाली भीकनगांव जनपद खरगोन जिले की पहली जनपद एवं वलका पंचायत जिले की पहली पंचायत बन गई है।

तंजानिया में जल संरक्षण के लिए जस्ट डिग ईट फाउंडेशन द्वारा वीरान एंव बंजर भूमि पर जल संरक्षण के लिए अर्द्ध चन्द्राकार आकार के गड्ढे खोदे जाते हैं। इन गड्ढों में घास के बीज डाल दिये जाते हैं। वर्षा होने पर इन गड्ढों में पानी एकत्र हो जाता है और घास ऊग आती है। यही घास जल संरक्षण में मदद करती है और वर्षा के पानी को रोकने में मदद करती है और पानी को व्यर्थ में बहने नहीं देती है।

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत वलका पंचायत में वीरान एवं बंजर भूमि पर तंजानिया की तर्ज पर मनरेगा से बड़ी संख्या में अर्द्ध चन्द्राकार गड्ढे बनाएं जा रहे हैं। मनरेगा से किया जा रहा है यह कार्य पूरी तरह मजदूरी पर आधारित है। इसमें किसी भी तरह की अन्य सामग्री नहीं लग रही है। इन गड्ढों में घास के बीज डाले जाएंगे। जिससे वर्षा होने पर जल संरक्षण में मदद मिलेगी और गांव की वीरान बंजर भूमि हरियाली से लहलहाने लगेगी।

इस काम से गांव के गरीब लोगों को रोजगार मिल रहा है और इससे गांव का जलस्तर ऊपर उठेगा। गांव का जलस्तर बेहतर होगा तो गांव की तकदीर भी बदलने लगेगी।

ये भी पढ़े- MP Weather: इन जिलों में बदला मौसम का मिजाज, मानसून कब तक देगा दस्तक, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+