VIDEO: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने बजाई ढोलक, झल्लर-टोपी भी पहनी, आखिर क्यों?

मंडला। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंडला आए। मंडला जिले में उन्होंने रामनगर के जनजातीय गौरव सप्ताह के समापन समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने स्थानीय निवासियों के साथ जमकर ढोलक बजाई। उन्होंने सिर पर आदिवासीय टोपी भी पहनी, जो​ कि झल्लरों से बनी थी। ​शिवराज सिंह चौहान के अलावा उनके मंत्रीगण भी मौजूद रहे। किसी ने तबला बजाया तो कोई मालाएं पहनकर नाचा। इस आयोजन का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें मुख्यमंत्री ढोलक बजाते हुए दिख रहे हैं।

 Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Chouhan

बता दें कि, मंडला को 1851 में अंग्रेजों के शासन के समय जिले का दर्जा दे दिया गया था। यहां कल्चुरी राजवंश, गोंड राजवंश, मराठाओं का भी शासन रहा है। गौरव की बात यह है कि, मंडला रानी दुर्गावती और रानी अवंतीबाई के शौर्य और बलिदान की भूमि है। अब इस जिले में 6 तहसील- मंडला ,नैनपुर, निवास, बिछिया, नारायणगंज, घुघरी हैं। साथ ही मंडला जिले में 9 विकासखंड और 1 हजार से ज्यादा गांव हैं।

 Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Chouhan

इस जिले का मुख्यालय मंडला शहर ही है। नर्मदा यहां पवित्र नदी है। इसके अलावा यहां बंजर नदी और बुढनेर नदियां भी बहती हैं। यहां आदिवासियों की अच्छी-खासी तादाद है। यहां कई प्राचीन घाट हैं, जिनमें रपटा घाट मंडला, रंगरेज घाट मंडला, नाना घाट मंडला, सिंग वाहिनी घाट, न्याय घाट, जेल घाट, नव घाट, चक्रतीर्थ घाट, किला घाट शामिल हैं। यहां कई बांध भी हैं- मटियारी डैम, थान्वर डैम, घुघरा जलप्रपात, देवगांव का संगम स्थल,कंचनगाँव और सीतारपटा।

पर्यटकों के लिए घूमने योग्य कई दर्शनीय और पर्यटन स्थल मंडला जिले में हैं।
जिनमें से प्रमुख हैं-
(1) कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
(2)राजराजेश्वरी मंदिर मंडला
(3)नक्खी मई मंदिर बकोरी
(4)राधा कृष्णा मंदिर पुरवा
(5)विष्णु मंदिर रामनगर
(6) दादा धनीराम समाधी महाराजपुर
(7)शिव मंदिर सहस्त्रधारा मंडला
(8) सिंगवाहिनी मंदिर मंडला
(9) राम मंदिर बुधवारी
(10) सीता राम बाबा समाधी हनुमान घाट
(11) रामनगर के महल
(12) गर्म पानी के कुंड, बबेहा
(13) सहस्त्रधारा मंडला
(14) माँ नर्मदा घाट मंडला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+