कांग्रेस के खून में आज भी अंग्रेजों के जींस, जानिए भाजपा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने ऐसा बयान क्यों दिया

Madhya Pradesh Lok sabha Chunav 2024: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कोई भी कुछ दावा नहीं कर पा रहा था। ऐसे में हमारे गृहमंत्री अमित शाह ने सभी संभागों के कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इसके बाद उन्होंने कहा कि अब मुझे विश्वास है, हम प्रचंड बहुमत से विधानसभा चुनाव जीत रहे हैं और सचमुच आप लोगों ने विधानसभा चुनाव में इतिहास रच दिया। ये कार्यकर्ताओं की ताकत है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रणनीति बनाता है। हर चुनाव में वही प्रत्याशी होता है, चुनाव लड़ता है और जीतता है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने उज्जैन लोकसभा के उज्जैन उत्तर, उज्जैन दक्षिण एवं घट्टिया विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए।

Vishnudatt Sharma made serious allegations against Congress in Ujjain North South and Ghattia

शर्मा ने कहा कि आज देश में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो चुका है, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हट चुकी है, हमारी आंखों के सामने बड़े-बड़े काम हो रहे हैं। देश के 17 राज्यों में हमारी सरकारें हैं। ये सब कार्यकर्ताओं की बदौलत ही संभव हुआ है। अगले तीन दिन हर कार्यकर्ता को सिर्फ अपने बूथ पर फोकस करना है और हर बूथ पर कमल खिलाने की रणनीति बनानी है। उज्जैन में जीत का इतिहास बनाना है और इतनी बड़ी जीत हासिल करना है कि वो प्रधानमंत्री को ताकत दे सके।

विपक्षी भी मान रहे, भाजपा की ही बनेगी सरकार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि इस चुनाव में पूरे देश की जनता ने यह तय कर लिया है कि श्री नरेंद्र मोदी जी को ही तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। 400 पार का ये जो नारा है, हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं कि यह नारा तो विपक्ष ने ही दिया है। कांग्रेस के नेता भी अब यह स्वीकार कर रहे हैं कि सरकार तो भाजपा की ही बनेगी। ऐसे में कांग्रेस अब चुनाव के नाम पर औपचारिकता ही निभा रही है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के खून में आज भी अंग्रेजों के जींस है। इसलिए कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है, लोगों में जाति-पांति के आधार पर फूट डालने की कोशिश कर रही है। इसलिए कांग्रेस से सतर्क रहें।

Vishnudatt Sharma made serious allegations against Congress in Ujjain North South and Ghattia

ये विकसित भारत बनाने का चुनाव है

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारत ने सारी दुनिया को अध्यात्म का रास्ता दिखाया है और श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से भारत की आध्यात्मिक शक्ति बढ़ी है। भगवान महाकाल हों, या रामलला, उन्हें साष्टांग प्रणाम करके हमारे प्रधानमंत्री जी राष्ट्र की सेवा करने की शक्ति मांगते हैं। दूसरी तरफ एक मुस्लिम देश के शासक वहां बन रहे मंदिर के उद्घाटन के लिये प्रधानमंत्री मोदी को ही बुलाते हैं।

2.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस 70 सालों तक गरीबी हटाओ का नारा लगाती रही, लेकिन गरीब नहीं हटी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल में देश में 30 करोड़ और मध्य प्रदेश में 2.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता कमलनाथ, दिग्विजयसिंह और जीतू पटवारी महिलाओं के प्रति कैसी भाषा का प्रयोग करते हैं, यह किसी से छिपा नहीं है। हाल ही में जब कांग्रेस की बहन राधिका खेड़ा ने रामलला के दर्शन किए, तो कांग्रेसियों ने उनके साथ-साथ छेड़छाड़ की। आखिरकार उन्हें कांग्रेस से इस्तीफा देना पड़ा।

Vishnudatt Sharma made serious allegations against Congress in Ujjain North South and Ghattia

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के सैम पित्रोदा देश के स्वाभिमान, एकता और अखंडता पर प्रहार कर रहे हैं, भेद पैदा करना चाहते हैं। कांग्रेस विरासत टैक्स के माध्यम से हमारे पूर्वजों की विरासत पर डाका डालना चाहती है और मुस्लिम आरक्षण के माध्यम से पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जातियों के आरक्षण पर डाका डालना चाहती है। हमें इस चुनाव में कांग्रेस के देशद्रोही एजेंडे को जवाब देना है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हाथ मजबूत करना है। आने वाले तीन दिनों में हमें हर बूथ पर कांग्रेस के झूठ, कपट, छल और भ्रम का जवाब देना है।

मैदान से भाग रहे कांग्रेस के प्रत्याशी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी मैदान से भाग रहे हैं। खजुराहो की धरती पर भगवान राम के चरण पड़े थे। वहां कांग्रेस का कोई प्रत्याशी नहीं लड़ा। भगवान जग्न्नाथ की कृपा से उड़ीसा की एक कांग्रेस प्रत्याशी ने भी चुनाव लड़ने से मना कर दिया। देवी अहिल्याबाई की नगरी इंदौर से कांग्रेस के प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया। उज्जैन में भी बाबा महाकाल की कृपा होगी और हम हर बूथ को कांग्रेस मुक्त बूथ बनाएंगे। हर बूथ पर कमल खिलाएंगे।

यह राष्ट्रद्रोहियों, रामद्रोहियों को जवाब देने का चुनाव है

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि इस साल 22 जनवरी को 500 वर्षों के संघर्ष और आंदोलनों के बाद रामलला की भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हो गई। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर हर भारतीय ने उत्सव मनाया, अपने घरों में दीप जलाए। लेकिन इससे कांग्रेस नेताओं के पेट में दर्द हो गया। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, दिग्विजयसिंह, कमलनाथ को कोई खुशी नहीं हुई। इन कांग्रेसियों ने तो रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा कर उनका अपमान किया। भगवान राम का ये अपमान हम सभी का अपमान है और आने वाला चुनाव इन रामद्रोहियों, राष्ट्रद्रोहियों को जवाब देने का चुनाव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+