VIDEO: मामूली बात पर महिला ने डिलीवरी एजेंट को चप्पलों से पीटा, लोगों को याद आया 'लखनऊ कांड'

नई दिल्ली, 16 अप्रैल: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक महिला ने फूड डिलीवरी एजेंट को जमकर पीटा। वहां मौजूद लोगों ने महिला को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वो नहीं मानी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद से लोग महिला की गिरफ्तारी की मांग कर रहे। इसी तरह का मामला पिछले साल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आया था।

लात भी मारी

लात भी मारी

चश्मदीदों के मुताबिक महिला फोन पर बात करते हुए स्कूटी चला रही थी। इसी दौरान डिलीवरी एजेंट गलत साइड से आ गया। जिस वजह से स्कूटी को हल्की टक्कर लग गई। इसके बाद महिला ने वहीं पर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। साथ ही अपनी चप्पल निकालकर युवक को पीटने लगी। इस दौरान उसने एजेंट को लात भी मारी। जब आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो वो उनसे भी भिड़ गई।

गालियां देती रही

गालियां देती रही

डिलीवरी एजेंट माफी मांगते हुए मार खाता रहा, लेकिन महिला को उस पर तरस नहीं आया और वो अपना गुस्सा निकालती रही। काफी देर बाद किसी ने उसकी स्कूटी उठाई, फिर वो गालियां देती हुई चली गई। इस वीडियो को देखकर लोगों को लखनऊ कांड की याद आ गई। साथ ही महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।

लखनऊ में क्या हुआ था?

लखनऊ में क्या हुआ था?

पिछले साल टैक्सी ड्राइवर को एक लड़की ने बीच सड़क जमकर पीटा था। उस दौरान पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद थे, लेकिन उसने किसी की ना सुनी। इसके बाद सोशल मीडिया पर महिला के खिलाफ जमकर अभियान चला था। बाद में ड्राइवर की शिकायत पर लखनऊ पुलिस ने मामला दर्ज किया। अब सोशल मीडिया पर लोग फूड डिलीवरी एजेंट के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+